* 53.6 लीटर अवैध महुआ निर्मित्त मादक द्रव्य पदार्थ और 300 किलो महुआ लाहन जब्त
* कार्यवाही पश्चात भी ग्रामो में बिक्री जारी रहने से ग्रामीण परेशान
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अवैध महुआ निर्मित्त मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यवाही की। इस दौरान 53.6 लीटर अवैध महुआ निर्मित्त मादक द्रव्य पदार्थ और 300 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। संबंधित विभाग ने पांच कथित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।
पहली कार्यवाही बालको थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में की गई। यहां बोधराम श्रीवास के पास से 7 लीटर अवैध महुआ निर्मित्त मादक द्रव्य पदार्थ और 30 किलो महुआ लाहन बरामद हुआ। दीपका वृत्त में दो अलग-अलग मामलों में बड़े बांका निवासी से 6.2 लीटर और डबरीपारा रजकम्मा निवासी से 11.2 लीटर अवैध महुआ निर्मित्त मादक द्रव्य पदार्थ जब्त की गई। उसके पास से 30 किलो महुआ लाहन भी मिला।
इसी तरह उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकेजा में 11 लीटर अवैध महुआ निर्मित्त मादक द्रव्य पदार्थ और 180 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। कटघोरा थाना क्षेत्र के भालूभटरा में 18.2 लीटर अवैध महुआ निर्मित्त मादक द्रव्य पदार्थ और 60 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया।
* कार्यवाही पश्चात भी हो रही बिक्री पर सवाल
आबकारी विभाग की ओर से अवैध महुआ निर्मित्त मादक द्रव्य पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके बावजूद जिले के कई ग्रामो में अवैध महुआ निर्मित्त मादक द्रव्य पदार्थ की बिक्री जारी रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप लगाते हुए कहना है कि कुछ लोग पकड़े जाने से बचने के लिए तालाबों और नदी किनारे अवैध महुआ निर्मित्त मादक द्रव्य पदार्थ बनाने की भट्टियां संचालित करते हैं। अवैध महुआ निर्मित्त मादक द्रव्य पदार्थ की खुलेआम बिक्री से परेशान ग्रामीण इसे बंद कराने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में विभाग की कार्यवाही के साथ-साथ अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है।
27 अक्टूबर / मंथन मित्तल





