Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार
    कोरबा

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    By Vinod Mittal06/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * विकास कार्यों की समीक्षा के साथ नए पदाधिकारियों की भी घोषणा
    कोरबा (मंथन) जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुरी में सरपंच संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जनपद सरपंच संघ अध्यक्ष एवं वर्तमान सरपंच विजय मंझवार ने की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर पंचायतों में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ग्रामीण समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
    बैठक में पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया। उपस्थित सरपंचों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं को भी बैठक के समक्ष रखा।सरपंच संघ को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। सर्वसम्मति से कलेश राम कंवर एवं महेंद्र कुमार राठिया को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं अनिता मंझवार और गोपी राठिया को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
    बैठक को संबोधित करते हुए सरपंच संघ अध्यक्ष विजय मंझवार ने कहा कि पंचायतों के समग्र विकास, जनहित के मुद्दों के समाधान और ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सरपंच संघ की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और विकास कार्यों में समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा सभी जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर क्षेत्र के विकास और ग्रामीण हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

    01 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सोनपुरी पुल के पास पलटी कागजों से भरी मिनी ट्रक
    Next Article (कोरबा) जिले में डिजिटल जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत सफलता पूर्वक संपन्न

    Related Posts

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    06/03/2026

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    06/03/2026

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202688 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    * डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई * मौके पर मिली…

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    (कोरबा) बरपाली और कोटमेर में जनसमस्या निवारण शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.