कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कनकी में विकास कार्यों में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया हैं। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत कर तत्कालीन सरपंच, सचिव के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
ग्राम कनकी, ग्राम पंचायत व पोस्ट कनकी, विकासखंड करतला के ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नलजल योजना, नलकूप, सीसी रोड, मरम्मत और निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत लगभग एक करोड़ रुपये की राशि का गबन कर लिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान सरपंच, पूर्व सचिव और पूर्व सरपंच ने आंशिक कार्य कराकर पूरी राशि हड़प ली है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने इस संबंध में 05 अक्टूबर को भी लिखित शिकायत दी थी, लेकिन जनपद पंचायत करतला के अधिकारी और वर्तमान सचिव ने उनका बयान नहीं लिया और निष्पक्ष जांच नहीं की।
27 अक्टूबर / मंथन मित्तल





