Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे दिखा फन फैलाए कोबरा -मचा हड़कंप

    (कोरबा) कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर सफर कर रहीं सफाई दीदियां-महापौर ने दिए जांच के आदेश

    (कोरबा) प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सर्प-लगभग डेढ़ घंटे में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक में रूमा बैरागी को मिला ‘‘बेस्ट गुरु अवॉर्ड’’
    कोरबा

    (कोरबा) भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक में रूमा बैरागी को मिला ‘‘बेस्ट गुरु अवॉर्ड’’

    By Vinod Mittal10/27/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * पांच विद्यार्थियों ने भी हासिल किए पुरस्कार
    कोरबा (मंथन) भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए रूमा बैरागी को ‘‘बेस्ट गुरु अवॉर्ड’’ से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपनी कथक प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पांच विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में विभिन्न स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से कोरबा के बालको नगर स्थित एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल सहित विद्यार्थियों और उनके परिजनों में हर्ष का माहौल है।
    नृत्यधाम कला समिति, भिलाई की ओर से आयोजित 21वें ऑल इंडिया फेस्टिवल एंड कॉम्पिटिशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर में देशभर के कलाकारों ने भाग लेकर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कथक नृत्य की प्रस्तुतियों ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा और उसकी कलात्मक विशेषताओं को प्रदर्शित किया। इसी आयोजन में रूमा बैरागी ने अपनी प्रस्तुति के साथ उत्कृष्ट गुरु के रूप में भी पहचान बनाई।
    उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में सफलता हासिल की। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के विद्यार्थियों में त्रिशा साहू और अन्वी बरापात्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि ज्ञानवी उपाध्याय ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों में स्नेहल सिंह और उदिति साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
    रूमा बैरागी वर्तमान में एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल, बालको नगर, कोरबा में डांस टीचर के रूप में कार्यरत हैं। वे विद्यार्थियों को कथक की बारीकियों के साथ लय, ताल, भाव-भंगिमाओं और नृत्य की तकनीकों का प्रशिक्षण देती हैं। उनके प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को अपनी कला को निखारने तथा प्रतियोगिताओं में प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।
    रूमा बैरागी को ‘‘बेस्ट गुरु अवॉर्ड’’ मिलना और उनके पांच विद्यार्थियों की सफलता कथक नृत्य के प्रति उनके समर्पण और प्रशिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें तथा सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई दी है।

    27 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कुचैना अंडरब्रिज में बारिश के बाद गड्ढे और अंधेरे से बड़ी परेशानी
    Next Article (कोरबा) अवैध महुआ निर्मित्त मादक द्रव्य पदार्थ पर आबकारी विभाग की ने की कार्यवाही-5 गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे दिखा फन फैलाए कोबरा -मचा हड़कंप

    10/27/2026

    (कोरबा) कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर सफर कर रहीं सफाई दीदियां-महापौर ने दिए जांच के आदेश

    10/27/2026

    (कोरबा) प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सर्प-लगभग डेढ़ घंटे में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    10/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/27/2026

    (कोरबा) तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे दिखा फन फैलाए कोबरा -मचा हड़कंप

    कोरबा (मंथन) कोरबा तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच…

    (कोरबा) कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर सफर कर रहीं सफाई दीदियां-महापौर ने दिए जांच के आदेश

    (कोरबा) प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सर्प-लगभग डेढ़ घंटे में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    (कोरबा) डीएमएफ से अग्रिम राशि लेकर सरपंच-सचिव पर अहाता, सामुदायिक भवन का कार्य पूर्ण न करने का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.