कोरबा (मंथन) कोरबा तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और आरसीआरएस की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित रेस्क्यू किया।
आरसीआरएस अध्यक्ष अविनाश यादव और टीम सदस्य मानस ने सावधानीपूर्वक कोबरा को बाहर निकाला। उप वनमंडल अधिकारी मणिकांत वर्मा के मार्गदर्शन में सांप को उसके प्राकृतिक आवास के अनुकूल वातावरण में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
वन विभाग और आरसीआरएस ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखाई देने पर उसे मारने या पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
27 अक्टूबर / मंथन मित्तल





