Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे दिखा फन फैलाए कोबरा -मचा हड़कंप

    (कोरबा) कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर सफर कर रहीं सफाई दीदियां-महापौर ने दिए जांच के आदेश

    (कोरबा) प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सर्प-लगभग डेढ़ घंटे में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»खेल»T20 WC 2026: बांग्लादेश नहीं तो और कौन? इस टीम को मिल सकता है वर्ल्ड कप का टिकट, जानें ICC का प्लान
    खेल

    T20 WC 2026: बांग्लादेश नहीं तो और कौन? इस टीम को मिल सकता है वर्ल्ड कप का टिकट, जानें ICC का प्लान

    By Vimal Mittal01/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    बांग्लादेश
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है, लेकिन उससे पहले ही टूर्नामेंट के शेड्यूल को लेकर विवाद गहरा गया है. आईसीसी ने अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 21 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया है. अगर बांग्लादेश भारत आने से इनकार करता है, तो आईसीसी ने उनकी जगह दूसरी टीम को शामिल करने की पूरी तैयारी कर ली है.

    स्कॉटलैंड की लगेगी ‘लॉटरी’

    रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो स्कॉटलैंड उनकी जगह लेने के लिए सबसे प्रबल दावेदार है. स्कॉटलैंड फिलहाल आईसीसी टी20 रैंकिंग में 12वें स्थान पर है. नियमों के मुताबिक, किसी टीम के हटने पर रैंकिंग में अगले स्थान पर मौजूद योग्य टीम को मौका दिया जाता है.

    पिछले कुछ सालों में स्कॉटलैंड ने शानदार क्रिकेट खेला है. 2024 वर्ल्ड कप में नामीबिया और ओमान को हराने के बाद उन्होंने क्वालिफायर में भी जिम्बाब्वे जैसी टीमों को धूल चटाई है. स्कॉटलैंड की टीम के लिए भारत का वीजा या यात्रा संबंधी दूसरे इंतजाम पूरे करना अन्य एसोसिएट देशों की तुलना में आसान है.

    क्या होगा अगर स्कॉटलैंड की एंट्री हुई?

    अगर 21 जनवरी तक बांग्लादेश अपना रुख साफ नहीं करता, तो वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्कॉटलैंड को ग्रुप-सी में शामिल किया जा सकता है. ग्रुप-सी में वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इटली और नेपाल की टीमें शामिल हैं. अगर स्कॉटलैंड की वर्ल्ड कप में एंट्री होती है, तो उनका पहला मैच 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ हो सकता है.

    बांग्लादेश क्रिकेट पर पड़ेगा असर

    अगर बांग्लादेश इस अल्टीमेटम के बाद भी अपनी जिद पर अड़ा रहता है, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. बीसीबी पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. भविष्य के आईसीसी इवेंट्स से भी बांग्लादेश की भागीदारी पर खतरा मंडरा सकता है. वर्ल्ड कप के रेवेन्यू शेयर से बांग्लादेश को हाथ धोना पड़ सकता है.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleCG News: पीड़िता के बयान विश्वसनीय नहीं, मेडिकल साक्ष्य भी समर्थन में नहीं, दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट ने आरोपी को किया बरी
    Next Article 20 दिनों में 65,000 की छलांग, क्या मिडिल क्लास की पहुंच से बाहर हो रहा है ‘सफेद सोना’? जानिए चांदी को अचानक हुआ क्या

    Related Posts

    (कोरबा) पूर्व कोच ग्रेग चैपल ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के तूफानी क्रिकेट खेलने को लेकर क्यों दी एक बड़ी चेतावनी

    06/09/2026

    (कोरबा) सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण

    05/07/2026

    (कोरबा) एनकेएम एलपीएस एवं लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के संयुक्त तत्वावधान में माँ मड़वारानी मंदिर में खिचड़ी-भोग का किया गया वितरण

    03/24/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/27/2026

    (कोरबा) तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे दिखा फन फैलाए कोबरा -मचा हड़कंप

    कोरबा (मंथन) कोरबा तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच…

    (कोरबा) कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर सफर कर रहीं सफाई दीदियां-महापौर ने दिए जांच के आदेश

    (कोरबा) प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सर्प-लगभग डेढ़ घंटे में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    (कोरबा) डीएमएफ से अग्रिम राशि लेकर सरपंच-सचिव पर अहाता, सामुदायिक भवन का कार्य पूर्ण न करने का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.