Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»खेल»(कोरबा) सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण
    खेल

    (कोरबा) सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण

    By Vinod Mittal05/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * निशक्तजन कार्तिकेय जायसवाल को मिला राशन कार्ड
    कोरबा (मंथन) प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश भर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुशासन, संवेदनशीलता और त्वरित समाधान की भावना के साथ आयोजित यह अभियान प्रत्येक वर्ग के लोगों को राहत प्रदान कर रहा है। शासन द्वारा केवल समस्याएं सुनने तक सीमित न रहकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
    इसी क्रम में कोरबा जिले में भी लगातार जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उनकी आवश्यक समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। ऐसा ही एक भावुक करने वाला उदाहरण कोरबा शहर के सीतामढ़ी निवासी कार्तिकेय जायसवाल के जीवन में देखने को मिला। वह निशक्तजन हैं और लंबे समय से राशन कार्ड बनवाने के लिए प्रयासरत थे। कई बार प्रयास करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था, जिससे उन्हें शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा था।
    सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे। शिविर में अधिकारियों द्वारा संवेदनशीलता के साथ उनके आवेदन पर त्वरित कार्यवाही की गई और उनकी समस्या का निराकरण करते हुए राशन कार्ड स्वीकृत किया गया। आज आयोजित शिविर में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने उन्हें राशन कार्ड प्रदान किया।
    राशन कार्ड प्राप्त होने के बाद उनकी खुशी दोगुनी हो गई। वे बोल नहीं पाते, लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान और इशारों ने उनकी भावनाओं को सहज रूप से व्यक्त कर दिया। उन्होंने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
    श्री कार्तिकेय अपने माता-पिता के साथ निवास करते हैं। निशक्त होने के कारण वे कोई कार्य नहीं कर पाते हैं। ऐसे में राशन कार्ड मिलने से अब उन्हें शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ सहज रूप से प्राप्त हो सकेगा और परिवार को खाद्यान्न संबंधी आवश्यक सुविधाएं सुलभ तरीके से मिल पाएंगी।

    07 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने सर्वे शुरू
    Next Article (कोरबा) जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की सघन कार्यवाही-विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने

    Related Posts

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    06/03/2026

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    06/03/2026

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202688 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    * डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई * मौके पर मिली…

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    (कोरबा) बरपाली और कोटमेर में जनसमस्या निवारण शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.