Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में शिप्रक गोयल रहे स्टेट टॉपर
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में शिप्रक गोयल रहे स्टेट टॉपर

    By Vinod Mittal07/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * ऑल इंडिया रैंक 117 के साथ प्राप्त की बड़ी उपलब्धि
    * दिव्यानंद, परमानंद, हितानंद अग्रवाल के भांजे हैं शिप्रक
    * लगा बधाईयां देने वालो का तांता
    कोरबा (मंथन) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) के घोषित परिणामों में छत्तीसगढ़ के होनहार छात्र, कोरबा जिले के बालको निवासी दवा व्यवसायी स्व, श्री शंकर अग्रवाल के नाती शिप्रक गोयल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 117 प्राप्त की है। इसी उपलब्धि के साथ वे प्रदेश की छात्रा चार्वी अग्रवाल के साथ छत्तीसगढ़ के संयुक्त स्टेट टॉपर बने हैं।


    शिप्रक गोयल, राजधानी रायपुर में प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. रवि गोयल एवं माता रेनू गोयल (रायपुर निवासी) के सुपुत्र हैं। उन्होंने इस परीक्षा में 720 में से 690 अंक अर्जित किए हैं। उनका विषयवार प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा। बायोलॉजी में 99.54, केमिस्ट्री में 99.97 तथा फिजिक्स में 99.98 पर्सेंटाइल प्राप्त कर उन्होंने कुल 99.9930996 प्रतिशत हासिल किया।


    शिप्रक गोयल का कोरबा जिले से भी विशेष जुड़ाव है। वे मेडिसिन कार्नर कोरबा के संचालक दिव्यानंद अग्रवाल, मेडिसिन सेंटर (बालको) के संचालक परमानंद अग्रवाल (पिंटू), और भाजपा के वरिष्ठ नेता, पार्षद, और एमआईसी सदस्य के भांजे हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवारजनों, रिश्तेदारों, नगरवासियों, क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। लगातार उन्हें शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
    शिक्षा जगत के लोगों ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण बताया है। उनका कहना है कि शिप्रक की सफलता प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और यह साबित करती है कि लगन, अनुशासन तथा निरंतर मेहनत से राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षाओं में भी सर्वोच्च स्थान हासिल किया जा सकता है।
    शिप्रक की इस उपलब्धि पर परिजनों सहित अंचल में शुशी का माहौल हैं। बालको और कोरबा क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे।

    17 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) राखड़ बांध विवाद पर ग्रामीणों को एचटीपीपी अधिकारी द्वारा धमकाने लगा आरोप
    Next Article (कोरबा) गेवरा परियोजना से मुख्यालय तक संचालन व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.