Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामगोपाल करियारे बने कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-नीतीश ठाकुर का हुआ बेमेतरा तबादला

    (कोरबा) 86 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को प्रदान किया गया राज्यपाल पुरस्कार

    (कोरबा) हरदीबाजार क्षेत्र के तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 के लिए बाबूलाल अग्रवाल हुए चयनित
    कोरबा

    (कोरबा) महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 के लिए बाबूलाल अग्रवाल हुए चयनित

    By Vinod Mittal10/31/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link


    * अशोक मोदी ने बाबूलाल अग्रवाल को दी हार्दिक शुभकामनाएँ
    कोरबा (मंथन) छ.ग.प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी ने अपनी तथा छ.ग.प्रांतीय अग्रवाल संगठन के समस्त सदस्यों की ओर से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सामाजिक समरसता के संरक्षण, संवर्धन एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय अलंकरण “महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026” हेतु चयनित किये जाने पर बाबूलाल अग्रवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है।
    अशोक मोदी ने बताया कि बाबूलाल अग्रवाल बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, कर्मठ, सेवाभावी एवं अत्यंत समर्पित समाजसेवी हैं। उन्होंने सदैव समाजहित को सर्वाेपरि रखते हुए निःस्वार्थ सेवा, समर्पण एवं सकारात्मक सोच के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है। उनका कार्यक्षेत्र केवल अग्रवाल समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि वे सर्वसमाज के उत्थान, सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव एवं समरसता को सुदृढ़ बनाने के लिए भी निरंतर सक्रिय रहते हैं। उनके प्रयासों से समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिला है तथा सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और प्रेरणा प्राप्त हुई है।
    उन्होने कहा कि किसी भी व्यक्ति के वर्षों के निःस्वार्थ सेवाभाव, समर्पण और समाज के प्रति प्रतिबद्धता का जब शासन स्तर पर सम्मान होता है, तो वह केवल उस व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि उससे जुड़े समस्त समाज और संगठन के लिए भी गौरव का क्षण बन जाता है। बाबूलाल अग्रवाल को प्राप्त यह सम्मान उनके सतत सामाजिक योगदान, सेवा भावना एवं समर्पित कार्यशैली का सम्मान है।
    श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि बाबूलाल अग्रवाल भविष्य में भी इसी उत्साह, निष्ठा एवं सेवाभाव के साथ सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे तथा समाज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने पुनः इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान संपूर्ण अग्रवाल समाज के लिए गर्व, गौरव एवं हर्ष का विषय है।

    31 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एन.के.एम. लायंस पब्लिक स्कूल, मडवारानी में 13 बटालियन कोरबा की शस्त्र प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों में जगाई देशभक्ति की भावना
    Next Article (कोरबा) हरदीबाजार क्षेत्र के तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग

    Related Posts

    (कोरबा) रामगोपाल करियारे बने कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-नीतीश ठाकुर का हुआ बेमेतरा तबादला

    10/31/2026

    (कोरबा) 86 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को प्रदान किया गया राज्यपाल पुरस्कार

    10/31/2026

    (कोरबा) हरदीबाजार क्षेत्र के तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग

    10/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/31/2026

    (कोरबा) रामगोपाल करियारे बने कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-नीतीश ठाकुर का हुआ बेमेतरा तबादला

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 30 अक्टूबर को राज्य पुलिस सेवा…

    (कोरबा) 86 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को प्रदान किया गया राज्यपाल पुरस्कार

    (कोरबा) हरदीबाजार क्षेत्र के तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग

    (कोरबा) महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 के लिए बाबूलाल अग्रवाल हुए चयनित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.