Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अर्पित की पुष्पांजलि

    (कोरबा) झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बहुल बस्ती रापाखर्रा में मनाई गयी डॉ. अंबेडकर जयंती

    (कोरबा) घटित वेदांता हादसे पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिया का बड़ा बयान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) चोरी के मामलों का पुलिस ने किया खुलासा-नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
    कोरबा

    (कोरबा) चोरी के मामलों का पुलिस ने किया खुलासा-नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    By Vinod Mittal04/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * पूर्व के चोरी मामलों में भी थे संलिप्त
    * पकड़ा गया फरार आरोपियों को
    * आरोपियों से चोरी में उपयोग किया गया मोटरसाइकिल सहित माल मशरूका बरामद
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना, चौकी द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
    जानकारी के अनुसार प्रार्थी हंसराज खाण्डे निवासी पीपरपारा कोहड़िया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 1 से 6 अप्रैल के मध्य वह अपने परिवार सहित विवाह कार्यक्रम में बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों द्वारा घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा आलमारी एवं गुल्लक में रखी नगदी रकम, लगभग 35 किलो चावल, एक गैस सिलेंडर और होम थियेटर चोरी कर लिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 301/2026 धारा 331(4), 305(क) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार प्रार्थी अटल अमित बाघ फारेस्ट डिपो के पास पोड़ी बहार के रहने वाले ने थाना सिविल लाईन रामपुर 8 अप्रैल को एक लिखित आवेदन पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 7 अप्रैल की शाम 6 बजे ग्लेडबिन कुमार के क्वा.नं. एनडी 12 सीएसईबी कॉलोनी में इसके मौसा अपने लडका के शादी बारात में रायपुर गया था। 8 अप्रैल को जब सुबह 6 बजे पड़ोसी ने इसके मौसा ग्लेडबिन को मोबाइल कर बताया कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। पीछे का दरवाजा खुला हुआ है। तब प्रार्थी को सूचना मिलने पर घर जाकर अंदर जाकर घूसकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था, सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे हुए 35 हजार रुपए चॉदी के कुछ सिक्के कुल 40,000 रूपये के सम्पति को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये हैं। चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया था।
    विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कथित आरोपी पूर्व में इसी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में भी संलिप्त थे, जिसमें 3 आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर चालान किए जा चुके हैं तथा शेष आरोपी फरार थे, जिन्हें इस कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया है।
    आरोपीगण को अभिरक्षा में लेकर वैधानिक कार्यवाही की गई है। विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड, कोरबा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

    14 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन
    Next Article (कोरबा) सीएसईबी कॉलोनी के आवासों को ध्वस्त करने का कार्य अटका

    Related Posts

    (कोरबा) डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अर्पित की पुष्पांजलि

    04/14/2026

    (कोरबा) झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बहुल बस्ती रापाखर्रा में मनाई गयी डॉ. अंबेडकर जयंती

    04/14/2026

    (कोरबा) घटित वेदांता हादसे पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिया का बड़ा बयान

    04/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026135 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202641 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202637 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/14/2026

    (कोरबा) डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अर्पित की पुष्पांजलि

    * विचारों को जीवन में उतारने का किया आह्वान कोरबा (मंथन) डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती…

    (कोरबा) झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बहुल बस्ती रापाखर्रा में मनाई गयी डॉ. अंबेडकर जयंती

    (कोरबा) घटित वेदांता हादसे पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिया का बड़ा बयान

    (कोरबा) अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रगति नगर में भाजपा मंडल ने किया भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.