Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अर्पित की पुष्पांजलि

    (कोरबा) झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बहुल बस्ती रापाखर्रा में मनाई गयी डॉ. अंबेडकर जयंती

    (कोरबा) घटित वेदांता हादसे पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिया का बड़ा बयान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन
    कोरबा

    (कोरबा) बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन

    By Vinod Mittal04/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * लगभग 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान
    कोरबा (मंथन) वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने परिसर में एक सेफ्टी पार्क का उद्घाटन किया। यह पहल कंपनी की मजबूत ‘सेफ्टी फर्स्ट’ संस्कृति को उत्कृष्ट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेफ्टी पार्क में इंटरैक्टिव मॉडल, प्रैक्टिकल मॉड्यूल और विजुअल डिस्प्ले लगाए गए हैं, जिनसे कर्मचारी आसानी से सुरक्षित कार्य प्रक्रियाओं को समझ सकें।
    इस वर्ष के सेफ्टी मंथ की थीम “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” के तहत 5,000 से अधिक कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर, समुदाय के लोगों और छात्रों को इस अभियान से जोड़ा गया। खास बात यह रही कि इस अभियान का नेतृत्व महिला कर्मचारियों ने किया, जो कंपनी में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व को दर्शाता है। सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और व्यवहार में बदलाव लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गईं। इनमें ड्राइंग और स्लोगन प्रतियोगिता, सेफ्टी क्विज और ‘कौन बनेगा सेफ्टी चैंपियन’ जैसे कार्यक्रम शामिल रहे, जिनसे लोगों ने सुरक्षा से जुड़े विषयों को बेहतर तरीके से समझा।
    इसके अलावा, सांप एवं सीढ़ी और ‘हैजर्ड हंट’ जैसे गेम्स के माध्यम से भी सुरक्षा संदेश को आसान तरीके से समझाया गया। अभियान के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों और टीमों को ‘बेस्ट सेफ्टी परफॉर्मर’ और ‘फैमिली कनेक्ट विद सेफ्टी चैंपियन’ जैसे सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया।
    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी में में सुरक्षा हमारी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है जो हमारे हर कार्य को दिशा देता है। निरंतर सहभागिता और जागरूकता के माध्यम से हम ऐसी मजबूत संस्कृति का निर्माण करना चाहते हैं, जहाँ हर व्यक्ति सुरक्षा की जिम्मेदारी समझे और उसका पालन करे। राष्ट्रीय सुरक्षा माह जैसे प्रयास व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करते हैं तथा बालको एवं इसके आसपास के पूरे क्षेत्र को सुरक्षित और जिम्मेदार वातावरण बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हैं।
    अभियान के दौरान ‘वॉयस ऑफ सेफ्टी’ और ‘रियल लाइफ हीरो स्टोरीज’ जैसे प्लेटफॉर्म भी बनाए गए, जहां कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। ‘बेस्ट सेफ्टी जोन एग्जीबिशन’ और हेल्थ चेक-अप कैंप्स ने भी लोगों को सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
    बालको आसपास के समुदाय और परिवार में भी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसके तहत फायर सेफ्टी वर्कशॉप, रोड सेफ्टी प्रोग्राम और सड़कों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए बालको को 2026 में ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल का इंटरनेशनल सेफ्टी अवार्ड और ग्रो केयर इंडिया द्वारा फायर एंड सेफ्टी में प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ये उपलब्धियां बालको की उत्कृष्ट सेफ्टी संस्कृति को दर्शाती हैं।

    14 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सुरेश गुप्ता ने सांसद प्रतिनिधि बनने पर जताया आभार
    Next Article (कोरबा) चोरी के मामलों का पुलिस ने किया खुलासा-नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अर्पित की पुष्पांजलि

    04/14/2026

    (कोरबा) झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बहुल बस्ती रापाखर्रा में मनाई गयी डॉ. अंबेडकर जयंती

    04/14/2026

    (कोरबा) घटित वेदांता हादसे पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिया का बड़ा बयान

    04/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026135 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202641 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202637 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/14/2026

    (कोरबा) डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अर्पित की पुष्पांजलि

    * विचारों को जीवन में उतारने का किया आह्वान कोरबा (मंथन) डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती…

    (कोरबा) झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बहुल बस्ती रापाखर्रा में मनाई गयी डॉ. अंबेडकर जयंती

    (कोरबा) घटित वेदांता हादसे पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिया का बड़ा बयान

    (कोरबा) अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रगति नगर में भाजपा मंडल ने किया भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.