* खाली मकानों में असामाजिक तत्वों सहित बाहरी लोगों कब्जा होने कही जा रही बात
कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा जिलान्तर्गत सीएसईबी कॉलोनी-पूर्व में कंडम घोषित 428 मकानों का डिस्मेंटल कार्य अधूरा छोड़कर ठेका कंपनी भाग गई हैं। आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की खाली मकानों में असामाजिक तत्वों सहित बाहरी लोगों ने कब्जा कर रहना शुरू कर दिया है।
इनकी गतिविधियों की वजह से कॉलोनी में रहने वाले परिवार भी परेशान हैं। देर रात तक बाहरी लोगों की आवाजाही कॉलोनी में होने से स्थानीय रहवासी खुद को असुरक्षित मान रहे हैं। कॉलोनी में चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। कॉलोनी के लोगों ने विधिसम्मत कार्यवाही हेतु प्रशासन व सीएसईबी प्रबंधन से कई बार लिखित शिकायत की, लेकिन अब तक कार्यवाही नहीं हुई। कंडम घोषित सभी मकानों को सीएसईबी प्रबंधन की ओर से खाली करा लिया गया था। ज्यादातर मकानों में बाहरी लोगों का कब्जा था। अब डिस्मेंटल अटकने से बिना खिड़की-दरवाजे के छूटे हुए मकानों में असामाजिक तत्वों व बाहरी लोगों ने कब्जा कर लिया है। किसी ने खिड़कियों में ईंट की जोड़ाई कर दी है, तो किसी ने पर्दा लगाया है। अवैध बिजली कनेक्शन भी जोड़ लिए हैं।
14 अप्रैल / मंथन मित्तल



