* जम्मू-कश्मीर से शीतल नायक के आने पर बढ़ा मामला
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में मालती किन्नर की मृत्यु पश्चात किन्नर समाज में गद्दी को लेकर विवाद गहरा गया है। जानकारेवे के अनुसार जम्मू-कश्मीर से शीतल नायक के कोरबा पहुंचने के बाद विवाद और गहरा गया हैं। आरोप है कि मालती किन्नर ने पहले ही रानू किन्नर को गद्दी का उत्तराधिकारी बनाया था, लेकिन अब गद्दी पर कब्जे को लेकर जंग छिड़ गई है।
बताया जा रहा है कि मालती किन्नर ने अपनी मृत्यु से पहले रानू किन्नर को गद्दी का उत्तराधिकारी घोषित किया था। लेकिन उनके मृत्यु पश्चात उनके उत्तराधिकारी और बाहर से कोरबा पहुंचे किन्नर पक्ष के बीच गद्दी को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
इसी बीच जम्मू-कश्मीर से शीतल नायक के कोरबा पहुंचने की खबर सामने आई है। आरोप है कि शीतल नायक अपने साथ जम्मू से कुछ अन्य किन्नरों को लेकर पहुंची हैं। स्थानीय पक्ष का दावा है कि उन्हें गद्दी पर अधिकार को लेकर धमकाया जा रहा है।
मालती किन्नर की करीबी रानू किन्नर ने आरोप लगाया है कि उन्हें दबाव में लेने और डराने की कोशिश की जा रही है। उनके साथ कुछ बाहरी लोग भी मौजूद हैं, जिन पर धमकाने के आरोप हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
इस मामले में रायपुर से अनीता किन्नर और रायगढ़ की पूर्व महापौर मधु बाई किन्नर की भी प्रतिक्रिया आई है। किन्नर समाज के वरिष्ठों का कहना है कि परंपरा के अनुसार गुरु द्वारा बनाए गए उत्तराधिकारी को ही गद्दी मिलनी चाहिए।
20 सितंबर / मंथन मित्तल





