कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नुनेरा में हुए एक बड़ा बड़ा हादसा घटित हुआ हैं। जानकारी के अनुसार अलगू तालाब में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की तालाब में तैरती लाश हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, गांव में मातम भी पसर गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम नुनेरा निवासी इंदु अगरिया पिता दुर्जन 7 वर्ष, राखी पिता मलखम 8 वर्ष और साधना पिता सुखसिंह 8 वर्ष नहाने के लिए गांव में स्थित अलगू तालाब गए थे। काफी देर तक बच्चों के वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। जब वे और ग्रामीण तालाब पर पहुंचे तो तालाब के किनारे तीनों बच्चों के कपड़े और चप्पल मिली।
इसी दौरान तालाब में इंदु का शव दिखाई दिया। इसके बाद संदेह गहराने पर तालाब में खोजबीन शुरू की गई। तलाश के दौरान राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए। तीनों बच्चों की मौत की खबर से परिवारों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सूचना देने पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों शव मर्ग पंचनामा आदि की कार्यवाही के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
18 सितंबर / मंथन मित्तल





