Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे दिखा फन फैलाए कोबरा -मचा हड़कंप

    (कोरबा) कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर सफर कर रहीं सफाई दीदियां-महापौर ने दिए जांच के आदेश

    (कोरबा) प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सर्प-लगभग डेढ़ घंटे में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कुचैना अंडरब्रिज में बारिश के बाद गड्ढे और अंधेरे से बड़ी परेशानी
    कोरबा

    (कोरबा) कुचैना अंडरब्रिज में बारिश के बाद गड्ढे और अंधेरे से बड़ी परेशानी

    By Vinod Mittal10/27/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * नहीं दिया जा रहा मरम्मत पर ध्यान
    कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में कुसमुंडा से गेवरा-दीपका जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित कुचैना रेलवे अंडरब्रिज अब स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन चुका है। कुछ समय पहले तक जहां इस अंडरब्रिज में बारिश के दिनों में भारी जलजमाव और नाले जैसी स्थिति से लोग परेशान थे, वहीं अब बारिश का मौसम बीत जाने के बाद सड़क पर बने गड्‌ढे ने परेशानी बढ़ा दी है।
    अंडरब्रिज के भीतर जलजमाव और वाहनों का दबाव होने के कारण डामर उखड़ने से सड़क पर जगह-जगह गड्‌ढे बन गए हैं। जिसकी वजह से अंडरब्रिज से गुजरते समय वाहन सवार लोग हिचकोले खाते हैं, वहीं कई लोग गिरकर सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं। खासकर रात के समय क्योंकि अंडरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगे होने से अंधेरा छाया रहता है। अंडरब्रिज के मरम्मत पर ध्यान नहीं देने की वजह से राहगीरों का वहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। रविवार की रात शहर से दीपका लौट रहे बाइक सवार दंपती गड्‌ढे में वाहन उछलने से गिरकर घायल हो गए। आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। कोयलांचल क्षेत्र गेवरा-दीपका को कुसमुंडा समेत शहर से जोड़ने के लिए कुचैना अंडरब्रिज अहम है।
    इस मार्ग पर दिन-रात लोगों की आवाजाही वहां से बनी रहती है। लेकिन स्थानीय निकाय सहित रेलवे व एसईसीएल की ओर से वहां अब तक स्ट्रीट लाइटों की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस वजह से शाम ढलते ही अंडरब्रिज के भीतर पूरी तरह अंधेरा छा जाता है। वहीं अंदर सड़क पर बने गड्‌ढों में पानी भरे होने से वहां का अंदाजा राहगीरों को नहीं लगता है और एकाएक दोपहिया वाहन उछलकर बेकाबू हो जाते हैं और लोग गिरकर घायल होते हैं। स्ट्रीट लाइट और सड़क मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में बड़ा हादसा हो सकता है। अंडरब्रिज के गलत ड्रॉइंग-डिजाइन से संकरे और सर्पीले बने होने से कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। क्षेत्र की बढ़ती आवाजाही और तकनीकी खामियों को देखते हुए कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने भी एक माह पहले रेलवे डीआरएम को पत्र लिखकर अंडरब्रिज की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा मानकों की विशेष विशेषज्ञों से जांच कराने की मांग की थी।
    साथ ही यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने बगल में एक और समांतर अंडरब्रिज के निर्माण की मांग भी उठाई गई है। अंडरब्रिज के ऊपर लगा शेड अंधड़ के दौरान पूर्व में उखड़ चुका है, जो कभी भी गिर सकता है। ऐसे में नीचे गुजर रहे राहगीरों को चोट लगने की आशंका है। अंडरब्रिज शुरू होने के कुछ महीने के भीतर ही इस तरह से अंधड़ में शेड उखड़ने के अलावा बारिश के दौरान अंडरब्रिज का नाला व झरने जैसा हाल होने के साथ ही सड़कों पर गड्‌ढे होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। प्रतिदिन अंडरब्रिज से लगभग 3 हजार राहगीरों की आवाजाही होती है, ऐसे में मरम्मत पर ध्यान देने की जरूरत है।

    27 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्राम पंचायत तिवरता का पंचायत भवन ग्रामीण विकास की मिसाल : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत
    Next Article (कोरबा) भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक में रूमा बैरागी को मिला ‘‘बेस्ट गुरु अवॉर्ड’’

    Related Posts

    (कोरबा) तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे दिखा फन फैलाए कोबरा -मचा हड़कंप

    10/27/2026

    (कोरबा) कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर सफर कर रहीं सफाई दीदियां-महापौर ने दिए जांच के आदेश

    10/27/2026

    (कोरबा) प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सर्प-लगभग डेढ़ घंटे में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    10/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/27/2026

    (कोरबा) तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे दिखा फन फैलाए कोबरा -मचा हड़कंप

    कोरबा (मंथन) कोरबा तहसील कार्यालय में अलमारी के पीछे कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच…

    (कोरबा) कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर सफर कर रहीं सफाई दीदियां-महापौर ने दिए जांच के आदेश

    (कोरबा) प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सर्प-लगभग डेढ़ घंटे में किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    (कोरबा) डीएमएफ से अग्रिम राशि लेकर सरपंच-सचिव पर अहाता, सामुदायिक भवन का कार्य पूर्ण न करने का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.