Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) नगर निगम के वार्ड क्र. 17 व 18 को मिली 94 लाख रू. के 09 विकास कार्यो की सौगात
    कोरबा

    (कोरबा) नगर निगम के वार्ड क्र. 17 व 18 को मिली 94 लाख रू. के 09 विकास कार्यो की सौगात

    By Vinod Mittal09/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत ने किया 08 विकास कार्यो का भूमिपूजन
    * नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया गया लोकार्पण
    कोरबा (मंथन) नगर पालिक निगम कोरबा के टी.पी. नगर जोन के वार्ड क्र. 17 ढोढ़ीपारा एवं वार्ड क्र. 18 कोहड़िया को 94 लाख रूपये के 09 विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई।
    प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में जहॉं एक ओर 08 विकास कार्येा का भूमिपूजन उनके द्वारा किया गया, वहीं वार्ड क्र. 17 में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षदगण व अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट रूप से उपस्थित थे।
    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अनवरत रूप से जारी विकास कार्यो की अगली कड़ी में निगम द्वारा एनटीपीसी के सीएसआर मद से वार्ड क्र. 18 चारपारा कोहड़िया में 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का मरम्मत एवं रेनोवेशन का कार्य किया जाना हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 18 चारपारा कोहड़िया सामुदायिक भवन में 05 लाख 50 हजार रूपये की लागत से अतिरिक्त विद्युतीकरण तथा कल्चर आर्ट का कार्य, वार्ड क्र. 18 चारपारा कोहड़िया के जोगियाडेरा में 06 लाख 60 हजार रूपये की लागत से पचरी निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 18 चारपारा कोहड़िया में 08 लाख 20 हजार रूपये की लागत से स्वागत द्वार निर्माण, वार्ड क्र. 18 चारपारा कोहड़िया में स्कूल भवन के समीप 09 लाख 90 हजार रूपये की लागत से ओपन मंच तथा अतिरिक्त कक्ष निर्माण, वार्ड क्र. 18 राजस्व कालोनी पीपरपारा कोहड़िया में 06 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण व अन्य विस्तार कार्य, वार्ड क्र. 17 ढोढ़ीपारा में राजू प्रधान घर के सामने 05 लाख रूपये की लागत से आर.सी.सी.शेड निर्माण, निगम के सी.एण्ड डी.प्लांट हेतु 33 लाख रूपये की लागत से एप्रोच रोड, शेड निर्माण एवं अन्य विकास कार्य किये जाने हैं।
    इन सभी विकास कार्यो का भूमिपूजन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के हाथों किया गया। इसी प्रकार वार्ड क्र. 17 ढोढ़ीपारा कबीर आश्रम में 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है, इस नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के द्वारा किया गया।
    * संपूर्ण छत्तीसगढ़ के साथ कोरबा का भी हो रहा तेजी से विकास
    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशा-निर्देशन में संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के साथ कोरबा का भी तेजी से विकास हो रहा है। उन्होने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुये कहा कि आप सबके आशीर्वाद से देश एवं प्रदेश में हमारी सरकार बनी तथा मुझे भी आप सबकी सेवा करने का अवसर मिला, जिसके लिये मैं आप सबका हृदय से आभारी हूॅं। उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था, अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे छत्तीसगढ़ को सजाने, संवारने का काम कर रहे हैं, उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 15 वर्षो तक मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह ने राज्य को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाया तथा देश के अग्रणी राज्यों की कतार में छत्तीसगढ़ को खड़ा करने का कार्य किया, अब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में पुनः राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो विगत ढाई वर्ष में कोरबा निगम क्षेत्र में 1100 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिनमें अनेक कार्य पूर्ण किये गये हैं, अनेक प्रगति पर हैं तथा शेष शीघ्र प्रारंभ होने जा रहे हैं।
    * जनता जनार्दन का भरोसा टूटने नहीं दिया जाएगा
    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरबा की जनता ने पूरे भरोसे के साथ कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को कोरबा का विधायक चुना तथा मुझे कोरबा के महापौर का दायित्व सौपा, मैं वचन देती हूॅं कि जनता जनार्दन का यह भरोसा कभी भी टूटने नहीं दिया जाएगा, हम सब कोरबा की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खडे़ रहेंगे। उन्होने कहा कि जनता जनार्दन की इच्छा का सम्मान करना, उनकी समस्याओं का त्वरित निदान करना तथा सहज रूप से सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, हमारा प्रथम कर्तव्य है तथा हम सब जनप्रतिनिधि सम्पूर्ण इच्छा शक्ति के साथ इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होने कहा कि कुछ वर्षो से कोरबा विकास में पिछड़ गया था, किन्तु अब पुनः तेजी से विकास हो रहा है।
    * निगम के प्रत्येक वार्ड में हो रहे विकास कार्य
    इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के मार्गदर्शन में निगम के सभी वार्ड में व्यापक रूप से विकास कार्य हो रहे हैं, मुझे प्रसन्नता है कि वार्डो के विकास कार्यो में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है, केवल कोरबा क्षेत्र की जनता की इच्छा, मांग व उनकी आवश्यकता के अनुरूप ही सभी वार्डो में समान रूप से विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि देश में ट्रिपल इंजन की सरकार होने के कारण ही विगत दो वर्षो में निगम क्षेत्र में 1100 करोड़ रूपये के विकास कार्यो को स्वीकृति मिली है।
    इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, रामकुमार साहू, एल्डरमेन दीपक यादव, मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल् तिवारी, आरिफ खान, डॉ. पुनीराम साहू, दिलहरण पटेल, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, एनटीपीसी के अधिकारी शशांक जैन, निगम के जोन कमिश्नर सुनील टांडे, सहायक अभियंता देवेन्द्र स्वर्णकार, सोमनाथ डेहरे, कृष्ण द्विवेदी, जेठूराम केंवट, अघन पटेल, गिरीश नामदेव, संजय मानिकपुरी, रामदास महंत, रवि महंत, संतोष दास महंत, अमन महंत, संजय दास महंत आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

    01 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जामबहार में बनेगा विद्युत विभाग का नया सबस्टेशन
    Next Article (कोरबा) बिना अनुमति फ्लाई ऐश डंपिंग के आरोप पर एनटीपीसी को किया गया 90 लाख का पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.