Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जामबहार में बनेगा विद्युत विभाग का नया सबस्टेशन
    कोरबा

    (कोरबा) जामबहार में बनेगा विद्युत विभाग का नया सबस्टेशन

    By Vinod Mittal09/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * विद्युत व्यवस्था में बढे़गी गुणवत्ता
    * कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने 03 करोड़ 40 लाख रू. की लागत से बनने वाले सबस्टेशन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत बालको क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत क्षेत्र जामबहार में विद्युत विभाग का नया सब स्टेशन स्थापित किया जायेगा। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन ने 03 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत से जामबहार में बनने जा रहे विद्युत सब स्टेशन का विधिवत भूमिपूजन किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया व रफीक मेमन के साथ ही निगम के वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पार्षद सीमा कंवर, जामबहार सरपंच उपन सिंह कंवर के साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण व काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
    छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड कोरबा के द्वारा जामबहार में 03 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत से 33/11 के.व्ही. 05 एमव्हीए ट्रांसफार्मर युक्त विद्युत सबस्टेशन का निर्माण कराया जायेगा, कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने इस महत्वपूर्ण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि इस विद्युत सब स्टेशन के निर्माण से कोरबा शहरी क्षेत्र के रूमगरा, बेलगिरी बस्ती, मदरसा मोहल्ला, हवाई पट्टी, खान मोहल्ला एवं जोगियाडेरा आदि बस्तियों व क्षेत्रों में बेहतर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के जामबहार, रोकबहरी, सोनपुरी, परसाबातेल एवं चुहिया आदि क्षेत्रों को भी बेहतर विद्युत व्यवस्था का लाभ मिलेगा। उन्होने आगे कहा कि इस सब स्टेशन से 4500 से अधिक हितग्राही लाभांवित होंगे तथा आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न सब स्टेशन में दबाव कम होगा, विद्युत व्यवस्था में अपेक्षित गुणवत्ता बढे़गी। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि आज के युग में बिजली का महत्व किसी से छिपा नहीं है, हमारी अधिकांश सुख-सुविधाओं की वस्तुएं विद्युत के ऊपर निर्भर हैं, हम सबका यह प्रयास होना चाहिये कि सभी को बेहतर विद्युत सुविधा सुगम रूप से उपलब्ध हों। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि देश व प्रदेश का कोई भी घर ऐसा न हो, जहॉं पर समुचित रूप से बिजली की सुविधा उपलब्ध न हों।
    कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को देते हुये उनसे इस योजना का लाभ लेने अपील की तथा कहा कि मैंने स्वयं अपने घर में सोलर संयंत्र लगवाया है, आप भी लगवायें तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस महती योजना का लाभ उठायें। उन्होने कहा कि इसी प्रकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बिजली बिल समाधान योजना का लाभ उठाने भी आप सब आगे आयें।
    * कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के कार्य कोरबा के विकास में मील का पत्थर
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन कोरबा के विकास के लिये लगातार कार्य कर रहे हैं तथा उनके द्वारा किये जा रहे कार्य निश्चित रूप से कोरबा के विकास में मील के पत्थर साबित हो रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि जामबहार में 33/11के.व्ही. का यह जो विद्युत सब स्टेशन स्थापित होने जा रहा है, यह कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन के प्रयासों का ही परिणाम है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया ने कहा कि चारों ओर वन से घिरा हुआ हमारा यह जामबहार क्षेत्र है, यहॉं पर बिजली व्यवस्था का सुदृढ़ होना अति आवश्यक है, हमने कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन से आग्रह किया था, जिसका परिणाम है कि आज उनके प्रयासों से यह दिन आया है कि यहॉं पर नये विद्युत सब स्टेशन स्थापना के कार्य की शुरूआत हो रही हैं।
    इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया व रफीक मेमन के साथ ही निगम के वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पार्षद सीमा कंवर, जामबहार सरपंच उपन सिंह कंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, गढ़-उपरोड़ा मण्डल अध्यक्ष हरिशंकर यादव, ठाकुर अनुरंजन प्रताप सिंह, गणराज सिंह कंवर, गजेन्द्र मानसर, राय सिंह कंवर, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव, दीपक शर्मा, लक्ष्मण दास महंत, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता राजकुमार सोनकर, कार्यपालन अभियंता राजेश चौहान, सहायक अभियंता भगतराम कंवर, केके भारिया आदि के साथ काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    01 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पटवारी विभागीय परीक्षा में चार अवसरों में असफल रहने पर नियुक्ति समाप्त
    Next Article (कोरबा) नगर निगम के वार्ड क्र. 17 व 18 को मिली 94 लाख रू. के 09 विकास कार्यो की सौगात

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.