कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र के सहयोगी का हृदय की गहराइयों से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस कड़ी में योग आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट दर्जा प्राप्त संजय अग्रवाल का विशेष रूप से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत कहा गया की इस महत्वपूर्ण अवसर पर उनका हमारे बीच उपस्थित होना हमारे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस सेवा कार्य को अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन दिया, इसके लिए हम हृदय से आभारी हैं।
इसी के साथ कार्यक्रम में उपस्थित ज्योति मैडम, योगा टीचर, रवि सर, योग आयोग के अधिकारीगण तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण का भी हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
बताया जा रहा हैं की नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र शुरू करने के पीछे इसका उद्देश्य केवल नशा छुड़ाना नहीं है। बल्कि नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को उसके जीवन की एक नई दिशा देना हैं। जिससे वह अपने परिवार के पास दोबारा सम्मान और आत्मविश्वास के साथ लौटे और अपने जीवन को एक नई शुरुआत दे। नशा केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं हैं। इसका प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। एक व्यक्ति के नशे की वजह से माता-पिता परेशान होते हैं, पत्नी और बच्चे मानसिक तनाव से गुजरते हैं और परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति भी प्रभावित होती है। इसलिए नशे के खिलाफ लड़ाई केवल एक संस्था की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
उनका प्रयास रहेगा कि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक सकारात्मक और अनुशासित वातावरण मिले। उपचार के साथ-साथ योग, ध्यान, व्यायाम, अच्छी दिनचर्या और सकारात्मक सोच के माध्यम से उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा किया जाए।
14 सितंबर / मंथन मित्तल





