Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु
    कोरबा

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    By Vinod Mittal09/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    7-8 किमी दूर पीएचसी पर ग्रामीणों को भरोसा नहीं
    * 60 किमी दूर ले गए चिकित्सालय
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में कोरबा विकासखंड की देवपहरी ग्राम पंचायत के ग्राम कनसरा अंतर्गत परसपानी मोहल्ले में सर्पदंश पश्चात 11 साल की पहाड़ी कोरवा छात्रा को समय पर उपचार नहीं मिल सका। बताया जा रहा हैं की 7-8 किमी दूर पीएचसी पर भरोसा नहीं होने से परिजन उसे करीब 60 किलोमीटर दूर कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सको ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
    जानकारी के अनुसार ग्रामीण नागोराय की 11 साल की बेटी महिमा 7वीं में पढ़ती थी। परिवार जमीन पर सो रहा था। इसी दौरान महिमा को किसी चीज ने काट लिया। उसकी चीख सुनकर परिजन जागे। उस समय उसकी हालत बिगड़ने लगी थी और नाक से खून निकल रहा था। परिजनों ने तुरंत कुनबे के मुखिया और सरपंच प्रतिनिधि अमृतलाल राठिया को इसकी जानकारी दी। सांप के काटने की आशंका पर ग्रामीण महिमा को निजी वाहन से चिकित्सालय ले जाने निकले।
    उन्होंने पास के लेमरू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के बजाय सीधे करीब 60 किलोमीटर दूर कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाने का फैसला किया। वहां चिकित्सको ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।
    * 7-8 किमी दूर पीएचसी पर ग्रामीणों को भरोसा नहीं
    परिजनों का आरोप लगाते हुए कहना है कि उन्हें लेमरू पीएचसी पर भरोसा नहीं था। उनका आरोप है कि वहां मरीजों को प्राथमिक इलाज देने के बजाय सीधे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। जरूरी जांच और एंटी स्नेक वेनम की सुविधा भी नहीं मिलती। इसी वजह से उन्होंने समय बचाने के लिए सीधे मेडिकल कॉलेज जाने का फैसला किया।
    * लगाया संसाधन और स्टाफ की कमी का आरोप
    सरपंच प्रतिनिधि अमृतलाल राठिया ने लेमरू पीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में जरूरी संसाधन, दवाएं और स्टाफ की कमी है। इस वजह से मरीजों को हायर सेंटर भेज दिया जाता है। उनका कहना है कि अगर पीएचसी में व्यवस्था बेहतर हो तो ग्रामीणों को इलाज के लिए 60 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा।
    * उंगली पर मिले सांप के काटने के निशान
    जिला स्तरीय रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी ने बताया कि महिमा के बाएं हाथ की उंगली पर सांप के काटने के दो छोटे निशान मिले हैं। आशंका है कि उसे काले करैत सांप ने डसा था। करैत के काटने को ‘साइलेंट बाइट’ कहा जाता है। इसमें कई बार जलन या दर्द महसूस नहीं होता, लेकिन तुरंत इलाज की जरूरत होती है। चिकित्सालय पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

    14 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    09/14/2026

    (कोरबा) भादी अमावस्या के अवसर पर आस्था स्थल सप्तदेव मंदिर में राणीसती का हुआ भव्य मंगलपाठ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    7-8 किमी दूर पीएचसी पर ग्रामीणों को भरोसा नहीं * 60 किमी दूर ले गए…

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    (कोरबा) भादी अमावस्या के अवसर पर आस्था स्थल सप्तदेव मंदिर में राणीसती का हुआ भव्य मंगलपाठ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.