कोरबा (मंथन) कोरबा शहर के प्रतिष्ठित वासन परिवार के वरिष्ठ सदस्य सत्येन्द्र वासन का 73 वर्ष की आयु में 3 अगस्त को निधन हो गया। उनका जन्म 1 दिसंबर 1952 को हुआ था। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, मित्रो सहित अंचल में शोक व्याप्त है।
दिवंगत सत्येन्द्र वासन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं पगड़ी रस्म का आयोजन 6 अगस्त गुरुवार को सायं 4:00 बजे पंडित दीनदयाल सांस्कृतिक भवन (आशीर्वाद पॉइंट), ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में किया जाएगा।
शोकाकुल परिवार ने सभी परिजनों, मित्रों, एवं शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं प्रकट करें।
06 अगस्त / मंथन मित्तल



