Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा नगर निगम बनाएगा अपना पेट्रोल पंप-67.72 लाख रुपये का ई-टेंडर जारी

    (कोरबा) भदरापारा शासकीय क्लीनिक की जर्जर हालत पर भाकपा ने उठाए सवाल

    (कोरबा) दुधारू मवेशी से टकराई बाइक-दो घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) दुधारू मवेशी से टकराई बाइक-दो घायल
    कोरबा

    (कोरबा) दुधारू मवेशी से टकराई बाइक-दो घायल

    By Vinod Mittal09/28/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * ग्राम फरसवानी में सडक़ रोशनी पर उठे सवाल
    * हादसे के बाद गौसेवकों ने घायल दुधारू मवेशी को हटाया
    * ग्रामीणों ने एनएच प्रबंधन से की प्रकाश व्यवस्था सुधारने की मांग
    कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पंचायत फरसवानी के पास सडक़ पर मौजूद दुधारू मवेशी से बाइक टकराने से दो लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों सडक पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए चांपा चिकित्सालय भेजा गया। बताया जा रहा है कि एक घायल को मामूली चोट आई है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
    हादसे के बाद मौके पर पहुंचे गौसेवकों ने घायल दुधारू मवेशी को भी सडक से सुरक्षित किनारे किया और उसका प्राथमिक उपचार किया। इससे सडक पर दोबारा किसी वाहन की चपेट में आने से मवेशी को बचाया जा सका। हादसे के बाद फरसवानी क्षेत्र में सडक की प्रकाश व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आई। ग्रामीणों का आरोप लगाते हुए कहना है कि रात के समय सडक पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से वाहन चालकों को सडक पर मौजूद मवेशी और अन्य बाधाएं समय पर दिखाई नहीं देतीं। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक सडक़ किनारे कुछ स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है, लेकिन कई लाइटें बंद पड़ी रहती हैं। प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने और अतिरिक्त लाइट लगाने को लेकर एनएच प्रबंधन से कई बार आग्रह किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
    * मवेशियों की सुरक्षा भी चिंता का विषय
    ग्रामीणों ने कहा कि रात में अंधेरे के कारण केवल वाहन चालक ही नहीं, बल्कि सडक़ पर घूमने वाले मवेशी भी दुर्घटनाओं की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने फरसवानी क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने, बंद स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराने और सडक पर आवारा मवेशियों की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों और उच्च स्तर पर की जाएगी।

    28 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन
    Next Article (कोरबा) भदरापारा शासकीय क्लीनिक की जर्जर हालत पर भाकपा ने उठाए सवाल

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा नगर निगम बनाएगा अपना पेट्रोल पंप-67.72 लाख रुपये का ई-टेंडर जारी

    09/28/2026

    (कोरबा) भदरापारा शासकीय क्लीनिक की जर्जर हालत पर भाकपा ने उठाए सवाल

    09/28/2026

    (कोरबा) भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन

    09/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/28/2026

    (कोरबा) कोरबा नगर निगम बनाएगा अपना पेट्रोल पंप-67.72 लाख रुपये का ई-टेंडर जारी

    * निगम मद से होगा निर्माण, * 24 सितंबर से ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर उपलब्ध है…

    (कोरबा) भदरापारा शासकीय क्लीनिक की जर्जर हालत पर भाकपा ने उठाए सवाल

    (कोरबा) दुधारू मवेशी से टकराई बाइक-दो घायल

    (कोरबा) भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.