* 200 से अधिक लोगों ने लिया संकल्प
कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल अंतर्गत टी.पी. नगर स्थित विश्व सद्भवना भवन में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ‘पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन’ विषय पर जनजागरण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में 200 से अधिक नामरिकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। यह अभियान केवल विश्व सुद्धावना भवन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके अंतर्गत कोखा के विभिन्न औद्योगिक, शैक्षणिक एवं शासकीय संस्थानों में भी व्यापक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
01 अगस्त / मंथन मित्तल



