Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) 10 करोड नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के जिला स्तरीय उ‌द्घाटन कार्यक्रम में कोरबा कलेक्टर बतौर मुख्य अतिथि होंगे सम्मिलित
    कोरबा

    (कोरबा) 10 करोड नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के जिला स्तरीय उ‌द्घाटन कार्यक्रम में कोरबा कलेक्टर बतौर मुख्य अतिथि होंगे सम्मिलित

    By Vinod Mittal08/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) ब्रह्माकुमारीज कोरबा के द्वारा 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान राष्ट्रीय कार्यक्रम का जिला स्तरीय उ‌द्घाटन के मुख्य अतिथि कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत होंगे। संस्था के मुख्यालय आबू पर्वत एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के मध्य संपन्न आधिकारिक समझौता ज्ञापनों द्वारा समर्थित राष्ट्रीय स्तर पर 10 करोड नशा मुक्ति प्रतिजा महाअभियान कार्यक्रम का वर्चुअल उ‌द्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त को दिल्ली में किया जाएगा।
    उक्त कार्यक्रम के तहत ब्रह्माकुमारीज संस्था की समस्त शाखाओं द्वारा 10 करोड़ से अधिक नागरिको को स्वेच्छा से नशा मुक्ति स्वस्थ एवं मूल्य मूल्यनिष्ठ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है यह अभियान नशा मुक्ति स्वस्थ संस्कारवान एवं विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को सशक्त बनाने वाला एक व्यापक जन आंदोलन है।
    इसका उद्देश्य जन जागरुकता कार्यक्रमों मूल्य आधारित शिक्षा स्वस्थ जीवन शैली के प्रचार युवा सहभागिता राजयोग मेडिटेशन तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से जन जागृति लाना है। यह अभियान संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका डॉ. दादी प्रकाशमणि के सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के आदर्शों को समर्पित है जो 6 अगस्त से 20 अगस्त तक किया जाएगा। संस्था की शाखा कोरबा की ब्रह्माकुमारी बहने एवं भाइयों ‌द्वारा उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर जिला भर के समस्त स्कूलों, कॉलेजों, औ‌द्योगिक प्रतिष्ठानों, क्लब एवं सामाजिक संस्थाओं तथा मोहल्लों के प्रमुख तथा ग्रामीण स्तर पर सरपंच एवं सचिव से मिलकर इस कार्यक्रम को अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
    इस कार्यक्रम का जिला स्तरीय उ‌द्घाटन संस्था की शाखा विश्व सद्‌भभावना भवन टी.पी. नगर कोरबा में 2 अगस्त को प्रातः 11:30 बजे संपन्न होगा, इसके पश्चात कोरबा शहर में विशाल वाहन रैली भी निकाली जाएगी जो कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर सीएसईबी चौक से आईटीआई रामपुर, कोसाबाड़ी, घंटाघर, मुड़ापार, ट्रांसपोर्ट नगर चौक, सुनालिया चौक, स्टेशन रोड, सीतामढ़ी से कोरबा शहर फ्लाईओवर ब्रिज से पावर हाउस रोड, ट्रांसपोर्ट नगर चौक होते हुए विश्व स‌द्भभावना भवन में पूर्ण होंगी। जिसे आमंत्रित अतिथियों ‌द्वारा झंडा दिखाकर प्रारंभ किया जाएगा।

    01 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन जनजागरण अभियान का शुभारंभ
    Next Article (कोरबा) सहायक शिक्षक भर्ती में पीवीटीजीएस ने मांगा आरक्षण व छूट

    Related Posts

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    08/01/2026

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    08/01/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    08/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/01/2026

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    * 2 अगस्त को जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह * मेधावी छात्र-छात्राओं सहित…

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    (कोरबा) बुधवारी बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने टूटे नाली स्लैब में धंसा मालवाहक वाहन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.