Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई जनसमस्याएं
    कोरबा

    (कोरबा) कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई जनसमस्याएं

    By Vinod Mittal03/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * गंभीर रोग से पीड़ितों को उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ दिलाने के दिए निर्देश
    * 83 वर्षीय बुजुर्ग की बैंक से राशि निकालने में परेशानी, कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को सहयोग हेतु किया निर्देशित
    * मकान विहीन हितग्राहियों को पीएम आवास कॉलोनी में आवास दिलाने के निर्देश
    * दिव्यांग हितग्राहियों से संपर्क कर ट्राइसाइकिल की मरम्मत व आवष्यकतानुसार नई ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश
    * जनदर्शन में 100 आवेदन हुए प्राप्त, कलेक्टर ने त्वरित समाधान के दिए निर्देश
    कोरबा (मंथन) जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों ने बारी-बारी से अपने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर राहत मिल सके।
    जनदर्शन में बालको के दिव्यांग प्रदीप कुमार राठौर ने नए ट्राइसाइकिल प्रदान करने का आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री दुदावत ने उप संचालक समाज कल्याण को निर्देश दिए कि जनदर्शन में आने वाले ट्राइसाइकिल और सहायक उपकरण की आवश्यकता वाले सभी दिव्यांगों के आवेंदनो पर तुरंत कार्यवाही की जाए। साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र से छूटे दिव्यांगों का प्रमाण पत्र बनवाने में भी पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को निर्देशित किया कि जिले में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त सभी दिव्यांगों से संपर्क कर उनकी स्थिति जानी जाए, मरम्मत योग्य ट्राइसाइकिलों को शीघ्र मरम्मत कराए जाएँ और नए ट्राइसाइकिल आवश्यकतानुसार प्रदान किए जाएँ।
    आवेदक विपेंद्र कुमार राठौर ने अपने पुत्र देवांश राठौर के हृदय में छेद की बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इसी प्रकार लक्ष्मी देवी मांझी ने अपने पुत्र दक्ष मांझी के हृदय वाल्व संबंधी गंभीर बीमारी के उपचार हेतु मदद का निवेदन किया। संतोष मानिकपुरी ने अपने टेट्रा प्लेजिया रोग के बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की। कलेक्टर श्री दुदावत ने इन सभी आवेदनों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रेषित करते हुए पीड़ितों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    83 वर्षीय बुजुर्ग मनहरण प्रसाद त्रिवेदी ने अपनी जमा राशि निकालने में हो रही परेशानी के संबंध में बताया कि वृद्धावस्था के कारण हस्ताक्षर मिलान नहीं होने की वजह से बैंक से उनकी राशि आहरित करने में कठिनाई हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि प्रकरण की पूरी जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, बुजुर्ग आवेदक को उनकी धनराशि निकालने में नियमानुसार सहायता प्रदान की जाए। कोरबा नगरीय क्षेत्र के बालको निवासी तारा सोनी एवं अन्य आवेदकों ने अपने मकान न होने की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के तहत आवास प्रदान करने की मांग की। कलेक्टर ने आवेदकों से उनकी स्वयं की जमीन की स्थिति जानकर कहा कि यदि उनके पास स्वयं की जमीन नहीं है, तो नगर के दादर खुर्द में निर्मित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में उन्हें किफायती दर पर आवास आबंटित किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में निगम आयुक्त को आवास की आवश्यकता वाले लोगों से आवेदन प्राप्त कर आवास आबंटित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
    जनदर्शन में सीमांकन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि दिलाने, मुआवजा वितरण, नक्शा दुरुस्त करने, पीएम आवास की राशि प्रदान करने, बिजली आपूर्ति आदि मामलों के कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर प्राथमिकता के साथ कार्यवाही की जाए और आवेदकों को समय पर राहत और समाधान उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरुण कुमार किरण, सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल व ओंकार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    09 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मोबाइल से कुछ मिनट में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखें डिजिटल रूप में सुरक्षित
    Next Article (कोरबा) कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी

    Related Posts

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    06/04/2026

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    06/04/2026

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    06/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/04/2026

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    * संस्कार भारती की दस दिवसीय कला कार्यशाला अंतर्गत बच्चों में उमड़ा उत्साह * तीसरे…

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    (कोरबा) स्व. बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.