Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कटघोरा में ईओडब्लु की कार्यवाही से खलबली-नगर सैनिक को अपने साथ ले गई ईओडब्लु की टीम

    (कोरबा) सड़क मार्ग में प्रकाश व्यवस्था मुहैया कराने की पहल

    (कोरबा) सीटीपीटी यूनिट चोरी-मामला दर्ज

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण
    कोरबा

    (कोरबा) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण

    By Vinod Mittal10/31/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link


    * राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने लिया संकल्प
    कोरबा (मंथन) भारत के लौह पुरुष, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर दर्री स्थित साडा कॉलोनी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल को नमन किया।
    * उनका जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन
    कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस का प्रतीक रहा है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
    भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि सरदार पटेल केवल स्वतंत्रता संग्राम के महानायक ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान व्यक्तित्व थे। उनका दृढ़ नेतृत्व, संगठन क्षमता और देश के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। गुजरात में स्थापित उनकी विश्वप्रसिद्ध प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। उनकी जयंती हमें सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और राष्ट्र की एकता को मजबूत बनाए रखने का संदेश देती है।
    इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने के साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
    कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, रायपुर सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष लकी नंदा, प्रफुल्ल तिवारी, जिला मंत्री सतीश झा, जिला मीडिया सह प्रभारी शैलेंद्र यादव, संजय राठौर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, पार्षदगण अजय चंद्रा, लक्ष्मण श्रीवास, जनक सिंह राजपूत, मुकुंद कंवर, राधा बाई महंत, दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, संजय कुर्वंशी, होमलाल भरिया, अंजय अग्रवाल, किशोर साहू, मनोज वर्मा, ज्योति वैष्णव एवं सुनीत पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    31 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) रामगोपाल करियारे बने कटघोरा के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-नीतीश ठाकुर का हुआ बेमेतरा तबादला
    Next Article (कोरबा) सीटीपीटी यूनिट चोरी-मामला दर्ज

    Related Posts

    (कोरबा) कटघोरा में ईओडब्लु की कार्यवाही से खलबली-नगर सैनिक को अपने साथ ले गई ईओडब्लु की टीम

    10/31/2026

    (कोरबा) सड़क मार्ग में प्रकाश व्यवस्था मुहैया कराने की पहल

    10/31/2026

    (कोरबा) सीटीपीटी यूनिट चोरी-मामला दर्ज

    10/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/31/2026

    (कोरबा) कटघोरा में ईओडब्लु की कार्यवाही से खलबली-नगर सैनिक को अपने साथ ले गई ईओडब्लु की टीम

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ में चर्चित शराब, कोल लेवी और मेडिकल घोटालों की जांच के बीच…

    (कोरबा) सड़क मार्ग में प्रकाश व्यवस्था मुहैया कराने की पहल

    (कोरबा) सीटीपीटी यूनिट चोरी-मामला दर्ज

    (कोरबा) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.