Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मोबाइल से कुछ मिनट में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखें डिजिटल रूप में सुरक्षित
    कोरबा

    (कोरबा) मोबाइल से कुछ मिनट में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखें डिजिटल रूप में सुरक्षित

    By Vinod Mittal03/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले के नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आभा आईडी बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे लोग अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकें। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आभा आईडी बनाने की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला-पुरुष और मितानिन द्वारा भी लोगों को आभा ऐप की जानकारी देकर पंजीयन में सहयोग किया जा रहा है।
    नागरिक स्वयं अपने मोबाइल से भी आभा आईडी बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से आभा ऐप या आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना होगा अथवा आभा की आधिकारिक वेबसाइट abha.abdm.gov.in पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। ऐप खोलने के बाद ‘क्रिएट आभा आईडी’ या ‘क्रिएट हेल्थ आईडी’ विकल्प चुनकर आधार नंबर या मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने और आवश्यक जानकारी जैसे नाम एवं जन्मतिथि की पुष्टि करने के बाद 14 अंकों की यूनिक आभा आईडी तैयार हो जाती है, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने बताया कि आभा आईडी एक 14 अंकों की यूनिक हेल्थ आईडी होती है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारी जैसे जांच रिपोर्ट, उपचार का विवरण और दवाइयों का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकता है। इससे किसी भी अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टर को मरीज की पूर्व स्वास्थ्य जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाती है, जिससे बेहतर और त्वरित इलाज संभव हो पाता है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथवा मितानिन से संपर्क कर आभा आईडी बनवाएं और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

    09 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्राम खरवानी में जल अर्पण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Next Article (कोरबा) कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई जनसमस्याएं

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.