Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कटघोरा में ईओडब्लु की कार्यवाही से खलबली-नगर सैनिक को अपने साथ ले गई ईओडब्लु की टीम

    (कोरबा) सड़क मार्ग में प्रकाश व्यवस्था मुहैया कराने की पहल

    (कोरबा) सीटीपीटी यूनिट चोरी-मामला दर्ज

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कटघोरा में ईओडब्लु की कार्यवाही से खलबली-नगर सैनिक को अपने साथ ले गई ईओडब्लु की टीम
    कोरबा

    (कोरबा) कटघोरा में ईओडब्लु की कार्यवाही से खलबली-नगर सैनिक को अपने साथ ले गई ईओडब्लु की टीम

    By Vinod Mittal10/31/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ में चर्चित शराब, कोल लेवी और मेडिकल घोटालों की जांच के बीच राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्लु) ने 30 अक्टूबर को एक साथ छह जिलों में दबिश देकर जांच का दायरा बढ़ा दिया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरबा और गरियाबंद में कुल 16 ठिकानों पर तलाशी ली गई। इस कार्यवाही के बाद कोरबा जिले के कटघोरा में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिली, जहां ईओडब्लु की टीम नगर सैनिक को अपने साथ ले गई।
    कटघोरा में ईओडब्लु की कार्यवाही के बाद नगर सैनिक का नाम चर्चा के केंद्र में है। सूत्रों के मुताबिक, जांच की एक कड़ी जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) की राशि से पंचायतों में कंबल वितरण के लिए किए गए करोड़ों रुपये के भुगतान से जुड़ती बताई जा रही है। आरोप है कि तत्कालीन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के कार्यकाल में एक फर्म के माध्यम से पंचायतों तक कंबल पहुंचाने के नाम पर बड़ी रकम खर्च की गई थी।
    बताया जा रहा है कि इस पूरे लेन-देन में कुछ अन्य लोगों के साथ नगर सैनिक की भूमिका भी जांच के दायरे में आई है। वह कटघोरा एसडीएम कार्यालय में पदस्थ नगर सैनिक है और एसडीएम वाहन चालक के रूप में भी कार्यरत बताया जाता है।
    जानकारी के अनुसार कुछ बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये के लेन-देन की जानकारी जांच एजेंसी को मिली है। हालांकि, इन लेन-देन में नगर सैनिक की वास्तविक भूमिका, कथित लाभ और अन्य संबंधित व्यक्तियों की संलिप्तता को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
    ईओडब्लू की टीम उसे अपने साथ ले गई है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि उसकी भूमिका किस स्तर तक थी और डीएमएफ से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन में किन लोगों की भूमिका रही।
    * छह जिलों में तीन बड़े घोटालों की जांच तेज
    ईओडब्लू की अधिकृत प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 30 अक्टूबर को तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 16 स्थानों पर तलाशी ली गई। अपराध क्रमांक 04/2024 के तहत रायपुर और राजनांदगांव में छह ठिकानों पर तलाशी ली गई। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत जांच जारी है।
    अपराध क्रमांक 03/2024 के तहत कोरबा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग में छह स्थानों पर कार्यवाही की गई। जांच एजेंसी अवैध वसूली, वित्तीय लेन-देन और कथित आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
    अपराध क्रमांक 05/2025 के तहत रायपुर और गरियाबंद में चार स्थानों पर तलाशी ली गई। इस प्रकरण में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जा रही है।
    * दस्तावेज, संपत्ति की रजिस्ट्री और डिजिटल उपकरण जब्त
    ईओडब्लू के द्वारा दी गयी अधिकृतजानकारी में बताया गया की तलाशी के दौरान वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, संपत्तियों की रजिस्ट्री, डिजिटल उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। इन सामग्रियों का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। एजेंसी का मानना है कि नए साक्ष्यों से पहले से सामने आई कड़ियों को और मजबूती मिल सकती है।
    * जांच के अगले चरण पर टिकी निगाहें
    छह जिलों में एक साथ हुई कार्यवाही ने प्रदेश के बहुचर्चित आर्थिक घोटालों की जांच को नया मोड़ दे दिया है। खासकर कटघोरा में नगर सैनिक को साथ ले जाने के बाद डीएमएफ राशि से हुए कथित कंबल वितरण और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन को लेकर सवाल तेज हो गए हैं।
    फिलहाल ईओडब्लू की ओर से नगर सैनिक की भूमिका या उसके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर कोई विस्तृत आधिकारिक निष्कर्ष जारी नहीं किया गया है। ऐसे में जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद ही इस पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर साफ हो सकेगी।

    31 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सड़क मार्ग में प्रकाश व्यवस्था मुहैया कराने की पहल

    Related Posts

    (कोरबा) सड़क मार्ग में प्रकाश व्यवस्था मुहैया कराने की पहल

    10/31/2026

    (कोरबा) सीटीपीटी यूनिट चोरी-मामला दर्ज

    10/31/2026

    (कोरबा) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण

    10/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/31/2026

    (कोरबा) कटघोरा में ईओडब्लु की कार्यवाही से खलबली-नगर सैनिक को अपने साथ ले गई ईओडब्लु की टीम

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ में चर्चित शराब, कोल लेवी और मेडिकल घोटालों की जांच के बीच…

    (कोरबा) सड़क मार्ग में प्रकाश व्यवस्था मुहैया कराने की पहल

    (कोरबा) सीटीपीटी यूनिट चोरी-मामला दर्ज

    (कोरबा) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.