Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) सड़क पर गिरे युवक की मदद करने रुके बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) सड़क पर गिरे युवक की मदद करने रुके बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई

    By Vinod Mittal02/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा सड़क पर पड़े युवक की मदद करने पर मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धुत दो युवकों ने न केवल बुजुर्ग और उनके भतीजे की बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उनकी बाइक में भी तोड़फोड़ की।
    जानकारी के अनुसार घटना के 10 दिन बीत जाने के बाद भी कथित आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार ने अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
    * मदद के लिए रुके और बन गए शिकार
    जानकारी के अनुसार रामाकछार निवासी 3 फरवरी को अपने भतीजे के साथ जटगा बाजार से घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे रीवादा जंगल के पास उन्होंने एक युवक को सड़क पर पड़ा देखा। पास ही एक अन्य युवक भी खड़ा था। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्होंने अपनी बाइक रोकी और हालचाल पूछने उसके पास गए।
    बुजुर्ग ने सड़क पर लेटने का कारण पूछा तब नशे में धुत व्यक्ति उठ खड़ा हुआ और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर बुजुर्ग पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी भयावह थी कि बुजुर्ग को जमीन पर पटकने के बाद कथित आरोपियों ने उनके ऊपर ही बाइक गिरा दी और वाहन में तोड़फोड़ की। बीच-बचाव करने आए भतीजे को भी बदमाशों ने नहीं बख्शा, जिसके बाद उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
    * खून से लथपथ मिले बुजुर्ग को किया गया चिकित्सालय में भर्ती
    घटना की सूचना मिलते ही बुजुर्ग के पुत्र ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग वहां खून से लथपथ और अचेत अवस्था में मिले। उनके सिर, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें तत्काल पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
    परिजनों ने आरोप लगाया हैं कि पाली पुलिस ने मामले में महज औपचारिकता निभाते हुए मामूली धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के 10 दिन बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इसी शिकायत को लेकर पीड़ित अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और कथित आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व कड़ी कार्यवाही की मांग करी।

    15 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में पाली महोत्सव 2026 का होगा आज शुभारंभ
    Next Article (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट स्पर्धा 2026 के आयोजन की तैयारी पूर्ण

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.