Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट स्पर्धा 2026 के आयोजन की तैयारी पूर्ण
    कोरबा

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब द्वारा वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट स्पर्धा 2026 के आयोजन की तैयारी पूर्ण

    By Vinod Mittal02/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *22वे वर्ष में प्रवेश करेगा स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट
    * चरम पर होगा रोमांच
    * कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 16 फरवरी से किया जाएगा आयोजित
    कोरबा (मंथन) कोरबा प्रेस क्लब के द्वारा कोरबा अंचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता की स्मृति में क्रिकेट स्पर्धा-2026 का आयोजन हर वर्ष बड़ी धूमधाम से डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम निहारिका क्षेत्र घंटाघर चौक में किया जाता हैं, इसी कड़ी में स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट स्पर्धा 2026 (22वाँ वर्ष) की तैयारी पूर्ण कर ली गयी हैं। जिसे लेकर क्रिकेट क्रीड़ा प्रेमियो सहित अंचल और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह देखा जा रहा हैं।
    जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 16 फरवरी शाम 7:00 बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम निहारिका क्षेत्र घंटाघर चौक में आयोजित किया जाएगा। इसमें अंचल की 16 टीम भाग लेंगी।
    ऊर्जाधानी कोरबा के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में टेनिस बॉल क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का मंच सज चुका है। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार अपने 22वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उम्मीद की जा रही हैं की इस वर्ष भी क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा। फिलहाल 16 फरवरी को इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष में घंटाघर ओपन थिएटर के मैदान को तैयारी पूर्ण कर ली गयी हैं। जहां फ्लड लाइट मैच खेले जाएंगे। जिन्हें शाम ढलने के बाद दूधिया रोशनी में खेला जाता है। इस वर्ष टूर्नामेंट के आयोजन के लिए कोरबा प्रेस क्लब के प्रबंधकारिणी द्वारा खास तैयारी की गई है।
    * कॉर्पोरेट घरानो के साथ प्रशासन की टीमें होंगी शामिल
    यह टूर्नामेंट हर वर्ष कॉर्पोरेट घरानो के साथ ही समस्त शासकीय विभागों को एक मंच पर लेकर आता है। स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में बालको, एनटीपीसी, सीएसईबी और अडानी पावर जैसे सार्वजनिक और औद्योगिक उपक्रम शामिल होंगे। इसके अलावा जिला प्रशासन, एसपी 11, मेयर 11 सहित समस्त शासकीय विभागों की टीमें टूर्नामेंट में शिरकत करती हैं। टूर्नामेंट न सिर्फ विभागों में बल्कि सभी वर्ग में बेहद लोकप्रिय है। जिसका प्रत्येक वर्ष दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।
    * टूर्नामेंट में ईनामो की बौछार
    स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट जितना लोकप्रिय है। उतने ही भव्य इसका आयोजन किया जाता है। टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच में हारने और जीतने वाली दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों, कोच और अतिरिक्त खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाता है। टूर्नामेंट के अंत में भी कई खास इनाम खिलाड़ियों को प्रदान किए जाते हैं। प्रत्येक वर्ष टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण भी किया जाता है। इस वर्ष भी यूट्यूब चैनल पर टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण होगा। जिसे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मैदान पर भी प्रसारित किया जाएगा।

    15 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सड़क पर गिरे युवक की मदद करने रुके बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई
    Next Article कोरबा) ग्राम गुरसिया में वनाग्नि रोकथाम पर चलाया गया जनजागरूकता अभियान

    Related Posts

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    07/28/2026

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.