Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) 1 करोड़ 22 लाख का अवैध मादक पदार्थ (गांजा) और वाहन जप्त

    (कोरबा) कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर भीषण सड़क हादसा-बाल-बाल बचे लोग

    (कोरबा) दिवंगत पत्रकार स्व. रमेश पासवान और स्व. विजय सिंह की स्मृति में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर जांच का आयोजन 27 अप्रैल को

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) विधायक फूलसिंह राठिया की पहल से पुरेना में विकास कार्य की नई सौगात
    कोरबा

    (कोरबा) विधायक फूलसिंह राठिया की पहल से पुरेना में विकास कार्य की नई सौगात

    By Vinod Mittal04/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कंवर और बिंझवार समाज को मिली सौगात
    * विधायक फूल सिंह राठिया ने किया भूमिपूजन
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया की सक्रियता और जनसेवा की प्रतिबद्धता एक बार फिर ग्राम पंचायत पुरेना (मड़वारानी) में देखने को मिली। उनके मुख्य आतिथ्य में पंचगण कंवर समाज के लिए 20 लाख रुपए की लागत से शेड निर्माण तथा बिंझवार समाज के सामुदायिक भवन में 15 लाख रुपए की लागत से अहाता निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।
    भूमिपूजन के दौरान विधायक फूलसिंह राठिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी समाजों के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लिए बनाए जा रहे ये भवन और शेड न केवल सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहायक होंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
    कार्यक्रम में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के अध्यक्ष संतोष देवांगन, सांसद प्रतिनिधि सहसराम कौशिक, जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, विधायक प्रतिनिधि अमर खांडे, मंडल अध्यक्ष संतोष सुर्या, निरंजन श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, संजय आदिले, भागीरथी कश्यप, सूरज सोनी, द्वारका कौशिक, तरुण माझी, बेदी देवांगन, मोहन बरेठ, ललित पटेल, बिसाहू पटेल, आत्माराम मन्नेवार, चित्रलेखा श्रीवास एवं अशोक श्रीवास सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।
    ग्रामीणों ने बताया कि विधायक फूलसिंह राठिया द्वारा लगातार क्षेत्र में सड़क, भवन, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है। इस तरह के सामाजिक भवनों के निर्माण से ग्रामीणों को अपने कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा और सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलेगी।

    17 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर जिले में मचा घमासान
    Next Article (कोरबा) नगर निगम द्वारा नगर सौंदर्यीकरण हेतु लगाए गए पौधों को ही उखाड़ ले गए चोर-तलाश जारी

    Related Posts

    (कोरबा) 1 करोड़ 22 लाख का अवैध मादक पदार्थ (गांजा) और वाहन जप्त

    04/18/2026

    (कोरबा) कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर भीषण सड़क हादसा-बाल-बाल बचे लोग

    04/18/2026

    (कोरबा) दिवंगत पत्रकार स्व. रमेश पासवान और स्व. विजय सिंह की स्मृति में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर जांच का आयोजन 27 अप्रैल को

    04/18/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026135 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202638 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/18/2026

    (कोरबा) 1 करोड़ 22 लाख का अवैध मादक पदार्थ (गांजा) और वाहन जप्त

    * कटघोरा-नवापारा मार्ग पर हुई बड़ी कार्यवाही * 245 किलो अवैध मादक पदार्थ के साथ…

    (कोरबा) कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर भीषण सड़क हादसा-बाल-बाल बचे लोग

    (कोरबा) दिवंगत पत्रकार स्व. रमेश पासवान और स्व. विजय सिंह की स्मृति में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर जांच का आयोजन 27 अप्रैल को

    (कोरबा) डीडीएम पब्लिक स्कूल में 19 अप्रैल को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.