Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) सीएसईबी के आवासीय क्षेत्र में गिरा विशाल पेड़-पार्किंग शेड हुआ क्षतिग्रस्त

    (कोरबा) घरों में चोरी करने का कथित आरोपी गिरफ्तार

    (कोरबा) जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा स्पीच क्राफ्ट का किया गया शानदार आयोजन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर जिले में मचा घमासान
    कोरबा

    (कोरबा) बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर जिले में मचा घमासान

    By Vinod Mittal04/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 100 करोड़ का व्यापार दांव पर
    * चेंबर ने किया आर-पार लड़ाई का ऐलान
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के स्थानीय व्यापारिक हितों पर ऑनलाइन खरीदी की मार पड़ रही है। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, जिला चेंबर और बालको चेंबर ने बालको प्रबंधन द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सामग्री खरीदने की नीति पर गहरी चिंता जताई है। चेंबर का दावा है कि इस व्यवस्था से स्थानीय मार्केट का लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हो रहा है, जिससे सीधे तौर पर 250 से अधिक छोटे-बड़े कारोबारी संकट में हैं।
    * टर्नओवर का ‘पेंच’ फंसाकर स्थानीय वेंडरों को बाहर करने का आरोप
    चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष योगेश जैन और बालको चेंबर अध्यक्ष सुमेर डालमिया ने परिचर्चा में आरोप लगाते हुए बताया कि बालको प्रबंधन सुनियोजित तरीके से स्थानीय फर्मों को किनारे कर रहा है। पहले 2 करोड़ से कम टर्नओवर वाली फर्मों का रजिस्ट्रेशन बंद किया गया, जिसे बाद में बढ़ाकर 5 करोड़ और अब 10 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस शर्त के कारण स्थानीय वेंडर निविदा प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर हो गए हैं और बड़ी बाहरी कंपनियों का एकाधिकार बढ़ रहा है।
    * फर्नीचर से लेकर मिठाई तक सब कुछ आ रहा बाहर से
    व्यापारियों का कहना है कि बालको प्रबंधन अपने दैनिक उपयोग की सामान्य वस्तुएं जैसे फर्नीचर, कपड़े, दवाइयां, मिठाइयां, गिफ्ट आइटम और स्टेशनरी भी प्रदेश के बाहर की ऑनलाइन कंपनियों से मंगवा रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वेदांता के दूसरे राज्यों में स्थित संयंत्रों में स्थानीय कारोबारियों का विशेष ख्याल रखा जाता है, लेकिन कोरबा में स्थिति ठीक इसके उलट है। स्थानीय कारोबारी कम दर पर सामान देने को तैयार हैं, फिर भी उन्हें अवसर नहीं दिया जा रहा।
    * सर्वदलीय बैठक और आंदोलन की तैयारी
    चेंबर ने चेतावनी दी है कि यदि बालको प्रबंधन ने अपनी नीति पर पुनर्विचार नहीं किया, तो जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। इसमें स्थानीय सांसद, विधायक और जनप्रतिधियों को शामिल कर रणनीति तैयार की जाएगी। व्यापारियों ने स्पष्ट किया है कि पहले प्रशासन के माध्यम से समाधान का प्रयास होगा, और यदि बात नहीं बनी तो उग्र आंदोलन कर सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हथेंगे।
    इस महत्वपूर्ण चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ चेंबर के कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता, जिला चेंबर के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश रामानी, सचिव नरेंद्र अग्रवाल और बालको चेंबर के कोषाध्यक्ष परमानंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।

    17 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल सहित प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज
    Next Article (कोरबा) विधायक फूलसिंह राठिया की पहल से पुरेना में विकास कार्य की नई सौगात

    Related Posts

    (कोरबा) सीएसईबी के आवासीय क्षेत्र में गिरा विशाल पेड़-पार्किंग शेड हुआ क्षतिग्रस्त

    04/23/2026

    (कोरबा) घरों में चोरी करने का कथित आरोपी गिरफ्तार

    04/23/2026

    (कोरबा) जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा स्पीच क्राफ्ट का किया गया शानदार आयोजन

    04/23/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026136 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202642 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/23/2026

    (कोरबा) सीएसईबी के आवासीय क्षेत्र में गिरा विशाल पेड़-पार्किंग शेड हुआ क्षतिग्रस्त

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के कोरबा-पूर्व में बसी सीएसईबी कॉलोनी में एक बड़ा हादसा टल…

    (कोरबा) घरों में चोरी करने का कथित आरोपी गिरफ्तार

    (कोरबा) जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा स्पीच क्राफ्ट का किया गया शानदार आयोजन

    (कोरबा) मृत शिक्षक को ग्राम सभा प्रभारी बनाए जाने का आरोप

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.