Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) झरने में नहाने निकले ग्रामीण का मिला शव-डूबने की आशंका

    (कोरबा) जनपद पंचायत करतला जगमगाया 5,100 दीपों से

    (कोरबा) जनपद पंचायत जगमगाया 15,000 दीपों से

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) झरने में नहाने निकले ग्रामीण का मिला शव-डूबने की आशंका
    कोरबा

    (कोरबा) झरने में नहाने निकले ग्रामीण का मिला शव-डूबने की आशंका

    By Vinod Mittal09/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चराईझुन में झरने के पास एक ग्रामीण का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंबिकापुर जिले के ग्राम दरिमा निवासी रमेश अघरिया (45) के रूप में की गयी हैं। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ग्राम चराईझुन स्थित अपनी बुआ के घर आया था और वहीं रह रहा था। वह झरने में नहाने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
    परिजनों के अनुसार सुबह एक बार फिर उसकी तलाश में झरने की ओर गए। इस दौरान वहां उसके कपड़े दिखाई दिए। कपड़े मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के इलाके में खोजबीन तेज कर दी। तलाश के दौरान ग्राम चराईझुन से करीब 200 मीटर दूर झरने के पास उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना लेमरू थाना पुलिस को दी।
    सूचना मिलने पर लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पंचनामा कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि झरने में नहाने के दौरान पानी में डूबने से रमेश की मौत हुई होगी। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
    लेमरू थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और घटनास्थल के आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही उसकी मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

    18 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जनपद पंचायत करतला जगमगाया 5,100 दीपों से

    Related Posts

    (कोरबा) जनपद पंचायत करतला जगमगाया 5,100 दीपों से

    09/18/2026

    (कोरबा) जनपद पंचायत जगमगाया 15,000 दीपों से

    09/18/2026

    (कोरबा) ग्राम ईरफ में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आहूत

    09/18/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/18/2026

    (कोरबा) झरने में नहाने निकले ग्रामीण का मिला शव-डूबने की आशंका

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चराईझुन में झरने के पास…

    (कोरबा) जनपद पंचायत करतला जगमगाया 5,100 दीपों से

    (कोरबा) जनपद पंचायत जगमगाया 15,000 दीपों से

    (कोरबा) ग्राम ईरफ में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.