* तीन सवारी एवं मादक द्रव्य का सेवन कर वाहन चलाने वालों पर की जा रही सख्त कार्यवाही
कोरबा (मंथन) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक एवं सीएसपी दर्री के निर्देशन पर हरदीबाजार थाना प्रभारी आशीष सिंह के द्वारा स्टॉफ के साथ चौक-चौराहों पर लगातार वाहन जांच की जा रही है। अंबेडकर चौक हरदी बाजार में तीन सवारी, मादक द्रव्य का सेवन कर वाहन चलाने वालों एवं बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की गई। थाना में नए प्रभारी आशीष सिंह के आने के बाद हरदी बाजार क्षेत्र में लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। भारी वाहन से लेकर छोटे वाहन सभी की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी मादक द्रव्य का सेवन कर वाहन चलाने वालों, बिना बेल्ट लगाए गाड़ी चलाने वालो लोगों को समझाइश देते हुए कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान एसआई प्रदीप दिवान, एएसआई विजय सिंह, प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश बैस मौजूद रहे। थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि तीन सवारी वाहन चालकों के ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही मादक द्रव्य का सेवन कर वाहन चलाने वालों या बिना हेलमेट के गाड़ी चला हो उनके ऊपर कार्यवाही की जाएगी।
03 जुलाई / मंथन मित्तल



