* 3 साल की मासूम की घटना स्थल पर मृत्यु
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक हाइड्रा की चपेट में आने से बाइक सवार परिवार की 3 वर्षीय बच्ची स्नेहा पोर्ते की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में बच्ची के माता-पिता भी घायल हुए हैं। घटना के बाद हाइड्रा चालक वाहन घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की वे बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइड्रा ने पहले बाइक को साइड दिया। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय हाइड्रा चालक ने अचानक वाहन की रफ्तार बढ़ा दी जिससे बाइक सवार परिवार उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम स्नेहा और बाइक हाइड्रा के पहिए में फंस गए। उसने घटना स्थल पर ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा ले जाया गया। वहीं घटना के बाद हाइड्रा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बांगो पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार हाइड्रा चालक की तलाश के साथ घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
11 सितंबर / मंथन मित्तल





