कोरबा (मंथन) सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंदिर से दानपेटी चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महाराणा प्रताप चौक स्थित गौरी मंदिर में अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह मंदिर पहुंचने पर दानपेटी गायब मिलने से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रामपुर सिविल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मंदिर परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। चोरी गई दानपेटी में 4 हजार रुपये से अधिक की नकदी होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, दानपेटी में रखी वास्तविक रकम का आकलन पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के लोगों में चोरी को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
11 सितंबर / मंथन मित्तल





