Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल पदयात्रा

    (कोरबा) पुराना मकान ढहाते समय दीवार से गिरा मजदूर-मृत

    (कोरबा) नहर में बहे युवक का चौथे दिन मिला शव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल पदयात्रा
    कोरबा

    (कोरबा) कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल पदयात्रा

    By Vinod Mittal10/30/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
    * 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल
    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में “लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ” के समर्थन में विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में उमड़े 10 हजार से अधिक जनसैलाब ने शहर में भाजपा की ताकत और कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रदर्शन किया। कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई यह पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।
    उक्त पदयात्रा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे मार्ग में लोकतंत्र के समर्थन और पार्टी के राजनीतिक संदेश को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
    भाजपा की इस पदयात्रा का उद्देश्य वोट चोरी के आरोपों एवं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच लोकतांत्रिक प्रक्रिया के समर्थन में पार्टी का पक्ष जनता तक पहुंचाना रहा। पदयात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और मतदाता सूची के शुद्धिकरण को निष्पक्ष चुनाव के लिए आवश्यक बताया।
    * लखनलाल देवांगन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने पदयात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरबा जिले के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी उनकी राजनीतिक हताशा को प्रदर्शित करती है।
    आरोप लगाते हुए श्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेस विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बेवजह सवाल खड़े कर रही है, जबकि मतदाता सूची को शुद्ध और व्यवस्थित बनाने के लिए पुनरीक्षण आवश्यक है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी पराजय से कांग्रेस बौखलाई हुई है। वोट चोरी का आरोप लगाने वाली कांग्रेस को पहले अपने राजनीतिक इतिहास और भ्रष्टाचार के मामलों पर आत्ममंथन करना चाहिए।
    * जनता का भरोसा प्रधानमंत्री के साथ-गोपाल मोदी
    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं एवं पदयात्रा में शामिल नागरिकों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए कहा कि खराब मौसम के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर भ्रम फैलाने तथा अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया।
    विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का समर्थन करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने सवाल किया कि मृत, स्थानांतरित और निवास बदल चुके मतदाताओं के नामों का सत्यापन करना गलत कैसे हो सकता है ? उन्होंने आगे कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया के लिए जरूरी है। कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए बेचैन है, जबकि भाजपा का लक्ष्य विकसित भारत का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत जनता का विश्वास और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत है।
    *एसआईआर पर भ्रम फैलाने से नहीं मिलेगी सत्ता-महापौर संजू देवी राजपूत
    नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व करते रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर को राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मतदाता सूची पुनरीक्षण पर राजनीति करने के बजाय जनता के वास्तविक मुद्दों पर बात करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी कटाक्ष किया।
    * वोट चोरी का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पहले अपना इतिहास देखे-बृजेंद्र शुक्ला
    भाजपा जिला प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस के वोट चोरी संबंधी आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने राजनीतिक इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी की शुरुआत कांग्रेस के शासनकाल में हुई थी। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता, शुभचिंतक और मजबूत विचारधारा है।
    पदयात्रा में सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, राज्य हाथकरधा संघ अध्यक्ष भोजराम देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग एवं मनोज शर्मा, नगर पंचायत छुरीकला अध्यक्ष पदमिनी प्रीतम देवांगन, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, नगर पालिका बांकी मोंगरा अध्यक्ष सोनी झा, वरिष्ठ नेता ज्योतिनंद दुबे, पूर्व विधायक रामदयाल उईके, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन एवं हितानंद अग्रवाल सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
    इसके अलावा जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, लक्की नंदा, रुक्मणी नायर, रेणुका राठिया, सतीश झा, अजय कंवर, कमला बरेठ, कमला किंडो, विवेक मार्कंडेय, अजय दुबे, नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता, मनोज राठौर, विकास अग्रवाल, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, नीरज ठाकुर, प्रदीप सिंह, अविनाश दुबे, डॉ. विजय राठौर, कुलसिंह कंवर, प्रीति स्वर्णकार, अखिलेश पांडेय, रामनारायण सराफ, राजेश लहरे, उत्तम सिंह रंधावा, अंजना सिंह, वैभव शर्मा, बी.डी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    भाजपा की इस विशाल पदयात्रा के माध्यम से पार्टी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती, मतदाता सूची के शुद्धिकरण और जनजागरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उत्साहपूर्ण माहौल और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ पदयात्रा का समापन हुआ।

    30 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पुराना मकान ढहाते समय दीवार से गिरा मजदूर-मृत

    Related Posts

    (कोरबा) पुराना मकान ढहाते समय दीवार से गिरा मजदूर-मृत

    10/30/2026

    (कोरबा) नहर में बहे युवक का चौथे दिन मिला शव

    10/30/2026

    (कोरबा) एसईसीएल दीपका में मिनी सीएचपी टीम की अनूठी पहल

    10/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/30/2026

    (कोरबा) कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल पदयात्रा

    * पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब * 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल कोरबा (मंथन)…

    (कोरबा) पुराना मकान ढहाते समय दीवार से गिरा मजदूर-मृत

    (कोरबा) नहर में बहे युवक का चौथे दिन मिला शव

    (कोरबा) एसईसीएल दीपका में मिनी सीएचपी टीम की अनूठी पहल

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.