कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र अंतर्गत नहर में बहे युवक की तलाश आखिरकार चौथे दिन खत्म हुई। उल्लेखनीय हैं की सीतामणी नहर के साइफन में युवक का शव फंसा हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान सीतामढ़ी निवासी सतीश रजक के रूप में हुई है। वह पिछले चार दिनों से लापता था। नहर में डूबने की आशंका के बाद से ही पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
युवक की तलाश के लिए लगातार तीन दिनों तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।आखिरकार स्थानीय लोगों की नजर नहर के साइफन में फंसे शव पर पड़ी। सूचना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।
कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। युवक किन परिस्थितियों में नहर में बहा था, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
30 अक्टूबर / मंथन मित्तल





