Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) राज्य विधिज्ञ परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट-मुलाकात

     (कोरबा) कुदमुरा बस स्टैंड मोहल्ला में अनहोनी का खतरा

    (कोरबा) निर्धारित वेतन का भुगतान नहीं करने का आरोप-आंदोलन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ गिरने व जल जमाव से आवागमन रहा घंटो बाधित
    कोरबा

    (कोरबा) कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ गिरने व जल जमाव से आवागमन रहा घंटो बाधित

    By Vinod Mittal06/13/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरगा में पेड़ की डंगाल गिरने व पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र में लालघाट के पास जल भराव के कारण आवागमन घंटों बाधित रहा। बाद में वन विभाग एवं पुलिस द्वारा मार्ग पर गिरे पेड़ को हटवाने तथा जल भराव के सामान्य होने पर आवागमन पुनरू शुरू हुआ। इस दौरान वाहन चालक जाम में फंसे रहे और मार्ग के दोनों ओर दोनों स्थानों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
    जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे के लगभग मौसम ने एकाएक करवट ली और आंधी-तूफान के साथ बदली आने के बाद झमाझम बारिश होने लगी। एक घंटे तक चली तेज हवाओं व मूसलाधार बारिश की वजह से जहां जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं कटघोरा अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में लालघाट के पास जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई और मार्ग पर 3 से 4 फीट के लगभग पानी भर गया। वहीं मोरगा क्षेत्र में स्थित वन विभाग के विश्राम गृह के निकट पीपल के पेड़ का विशाल डंगाल तेज हवाओं के कारण टूटकर मुख्य मार्ग पर गिर गया। लालघाट क्षेत्र में मार्ग पर पानी भरने तथा मोरगा में पेड़ गिरने की वजह से मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई और आवागमन बाधित होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों स्थानों पर वाहन चालक फंसे रहे। बाद में वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा मोरगा पर मुख्य मार्ग पर गिरे पेड़ के डंगाल को हटवाने की कार्यवाही की, जिस पर यहां आवागमन सामान्य हुआ और जाम में फंसे चालक अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
    लालघाट पर बारिश की वजह से भरा पानी धीरे-धीरे कम हुआ और लोग उसे पार कर अपने-अपने गंतव्य की ओर गए। ग्रामीणों ने बताया कि पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में इस स्थान पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। फलस्वरूप यहां जलजमाव की स्थिति निर्मित होती है और लोगों को आने-जाने में परेशान भी होना पड़ता है। इधर कोयलांचल गेवरा क्षेत्र में शक्ति नगर के पास भी बारिश व तेज हवाओं के कारण एक पेड़ मुख्य मार्ग पर गिर गया जिससे वहां भी आवागमन बाधित रहा। बाद में मार्ग पर गिरे पेड़ को हटाया गया तब आवागमन सामान्य हुई।

    13 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बकरी की तलाश में निकले किसान की हुई दर्दनाक मृत्यु
    Next Article (कोरबा) एएसआई के घायल पुत्र ने उपचार के दौरान तोड़ा दम-कुछ कथित आरोपी हिरासत में

    Related Posts

    (कोरबा) राज्य विधिज्ञ परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट-मुलाकात

    06/17/2026

     (कोरबा) कुदमुरा बस स्टैंड मोहल्ला में अनहोनी का खतरा

    06/17/2026

    (कोरबा) निर्धारित वेतन का भुगतान नहीं करने का आरोप-आंदोलन

    06/17/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202685 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202650 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/17/2026

    (कोरबा) राज्य विधिज्ञ परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट-मुलाकात

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य विधिज्ञ परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने…

     (कोरबा) कुदमुरा बस स्टैंड मोहल्ला में अनहोनी का खतरा

    (कोरबा) निर्धारित वेतन का भुगतान नहीं करने का आरोप-आंदोलन

    (कोरबा) बारिश से पहले बिना सूचना के मकान ध्वस्त करने का आरोप-ग्रामीणों में भारी आक्रोश

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.