* डीजल चोरों से जुड़ रहे तार
* अब तक अधिकृत पुष्टि नहीं
कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत 6-7 जून की रात बुधवारी बायपास मार्ग में बोलेरो से कुचलकर सहायक उप निरीक्षक रामनारायण रात्रे के युवा और इकलौते पुत्र चंद्रमणि की हत्या का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से घायल चंद्रमणि ने उपचार के दौरान चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। घटना के छठवें दिन चंद्रमणि की रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में मृत्यु हो जाने से परिजनों सहित सामाजिक जनों में आक्रोश मिश्रित शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आक्रोश इस बात का भी है कि अभी तक एक भी हमलावर अधिकृत/पुष्ट तौर पर पकड़ा नहीं जा सका है और ना ही किसी की गिरफ्तारी अब तक बताई जा सकी है। हालांकि, घायल की मृत्यु के बाद अब महकमा हरकत में आया है। यह मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है और 2 लोगों को पकड़े जाने की खबर है।
उल्लेखनीय हैं की चंद्रमणि को बुरी तरह से टक्कर मारकर भाग रही बोलेरो और उसमें सवार लोगों का पीछा घटना स्थल पर मौजूद उसके मित्र युवा पत्रकार व साथी के द्वारा स्कूटी के माध्यम से किया गया। जब यह दोनों बलगी मार्ग पर पहुंचे तो इनका पीछा मोटरसाइकिल सवार लोगों के द्वारा किया गया। तब इसी समय यहां पहुंची एक वेन्यू का में पत्रकार को अपहरण कर बलगी मोड़ के पास ले जाया गया। यहां उसके साथ 25 से 30 लोगों ने मिलकर मारपीट की। पिस्टलनुमा हथियार कनपटी पर रखकर दो राउंड हवाई फायर भी किया गया। उसके पास मौजूद एक लाख रुपए, आईफोन, सोने की अंगूठी व सोने का चैन लूट कर ले गए। घटना दिनांक के तीन दिन बाद उक्त वेन्यू कार लावारिस हालत में बरामद हुई और इसके बाद उसका मोबाइल मिला जिसे बांकीमोंगरा थाना में जमा कराया गया।
13 जून / मंथन मित्तल



