* भतीजे पर टांगिया से वार कर चाचा को मौत के घाट उतारने का आरोप
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया में संपत्ति को लेकर चले आ रहे विवाद में बुजुर्ग चाचा की हत्या कर देने का आरोप भतीजे पर लगा हैं। बताया जा रहा हैं की सिर पर धारदार हथियार से वार करने के कारण गंभीर चोटिल चाचा की मृत्यु हो गई।
जानकारी के मुताबिक जमीन के बंटवारे को लेकर मृतक और उसके भतीजे के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी पर टांगिया से सिर पर वार कर देने का आरोप लगा हैं। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई, जिसके बाद पसान थाना में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। हत्या के पीछे संपत्ति विवाद को प्राथमिक कारण बताया रहा है।
23 सितंबर / मंथन मित्तल





