कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के पौड़ीबहार क्षेत्र में स्थित गीता देवी मेमोरियल स्कूल परिसर में अज्ञात चोरों ने पहले मद्यपान किया तद्पश्चात स्कूल में चोरी कर फरार हो गए। सुबह स्कूल पहुंचे शिक्षक-कर्मचारियों ने परिसर में मादक द्रव्य पदार्थ की खाली बोतलें, डिस्पोजल गिलास और अन्य सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए।
जांच करने पर स्कूल से कई सामान गायब मिला। इसके बाद प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
01 अगस्त / मंथन मित्तल



