कोरबा (मंथन) दक्षिण-पूर्व-मध्य-रेलवे के बिलासपुर जोन ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए हसदेव एक्सप्रेस की सेवाओं में अहम बदलाव किया है। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दो अलग-अलग चलने वाली ट्रेनों का विलय कर इसे प्रतिदिन संचालित करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था आज 1 अगस्त से लागू हो गई है।
अब ट्रेन संख्या 18249/18250 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस हफ्ते के सातों दिन संचालित की जाएगी। पहले रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस हफ्ते में चार दिन (ट्रेन नंबर 18249/18250) और तीन दिन (ट्रेन नंबर 18251/18252) अलग-अलग नंबरों से चलती थी। रेलवे ने अब दोनों का विलय कर इसे एक ही ट्रेन नंबर के तहत दैनिक कर दिया है। दैनिक संचालन के साथ ही इस ट्रेन में कुल 15 आधुनिक एलएचबी कोच जोड़े गए हैं। इससे यात्रियों का सफर न केवल ज्यादा सुरक्षित होगा, बल्कि उन्हें पहले से अधिक आरामदायक और बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी।
01 अगस्त / मंथन मित्तल



