कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में एक दंतैल हाथी के अचानक आ धमकने से हडकंप मच गया। जानकारी के अनुसार हाटी क्षेत्र से पहुंचे इस दंतैल को रेंज के कक्ष क्रमांक पी-1140 में विचरण करते हुए देखे जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग सतर्क हो गया है।
दंतैल हाथी की विभाग द्वारा निगरानी किए जाने के साथ ही अमला मुनादी में जुट गया है। दंतैल की मौजूदगी वाले कुदमुरा व आसपास के ग्रामो में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए जंगल न जाने की सलाह दी जा रही है। दो हाथी पहले से ही रेंज के गीतकुंआरी क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं। एक और दंतैल के पहुंचने से कुदमुरा रेंज में हाथियों की संख्या तीन हो गई है।
हाथियों के द्वारा अब तक कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया गया है, फिर भी इसकी संभावना बनी हुई है। जिसे देखते हुए वन अमला सतर्क है और हाथियों की हर हलचल पर नजर रखी जा रही है।
02 जुलाई / मंथन मित्तल



