* आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर की गयी 31 जुलाई
कोरबा (मंथन) उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित किये जा रहे समाधान समारोह (दिनांक 21, 22, एवं 23 अगस्त 2026 को उच्चतम न्यायालय में आयोजित स्पेशल लोक अदालत) के अन्तर्गत गूग्गल फार्म के माध्यम से मामले प्रस्तुत करने की समय-सीमा का उच्चतम न्यायालय, भारत के अनुसंधान एवं योजना केन्द्र तिलक मार्ग नई दिल्ली द्वारा विस्तार करते हुए आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि जो पूर्व में 31 मई तक निर्धारित थी उक्त तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है।
आमजनों से अपील की गई है कि कोई पक्षकार जिनके मामले 31 मई तक उच्चतम न्यायालय में लंबित हैं और वे स्पेशल लोक अदालत हेतु अपना आवेदन जमा नहीं कर पाये हैं, वे 31 जुलाई तक अपने मामले के समाधान के लिए आवेदन कर सकते हैं।
02 जुलाई / मंथन मित्तल



