Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»Uncategorized»(कोरबा) लेमरू एलिफेंट रिजर्व के अध्ययन में जुटी विशेषज्ञों की टीम
    Uncategorized

    (कोरबा) लेमरू एलिफेंट रिजर्व के अध्ययन में जुटी विशेषज्ञों की टीम

    By Vinod Mittal07/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * ग्रामीणों से लेकर वन प्रबंधन तक का होगा व्यापक मूल्यांकन
    कोरबा (मंथन) भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित लेमरू एलिफेंट रिजर्व के वैज्ञानिक अध्ययन के लिए देहरादून से वन्यजीव विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की टीम कोरबा पहुंची है। टीम हाथियों के प्राकृतिक आवास, उनके विचरण क्षेत्र, मानव-हाथी संघर्ष तथा वर्तमान वन प्रबंधन व्यवस्था का विस्तृत अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी।
    * यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी
    अध्ययन दल ने सबसे पहले कटघोरा वन मंडल का दौरा किया, जहां वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत ने हाथियों के प्रवेश एवं निकास मार्ग, प्रमुख कॉरिडोर, स्थायी आवास और संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी दी। इसके बाद टीम ने कोरबा वन मंडल का भ्रमण किया। यहां वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव तथा एसडीओ एस.के. सानी ने बालको और लेमरू वन परिक्षेत्र में हाथियों के आवास, वन संरक्षण कार्यों तथा प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
    भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में वन प्रबंधन में सुधार, हाथियों के लिए सुरक्षित आवास विकसित करने और सतत निगरानी व्यवस्था के कारण मानव-हाथी संघर्ष के मामलों के साथ-साथ जन-धन एवं फसलों को होने वाले नुकसान में उल्लेखनीय कमी आई है।
    वैज्ञानिकों की टीम ने वनांचल के कई ग्रामो का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया। इस दौरान हाथियों की गतिविधियों, मानव-हाथी संघर्ष की स्थिति, ग्रामीणों के अनुभव तथा सुरक्षा उपायों से जुड़ी जानकारी एकत्र की गई, ताकि अध्ययन में स्थानीय समुदाय की भागीदारी और अनुभवों को भी शामिल किया जा सके।
    दल में आईएफएस अधिकारी आज़ा खान, वन्यजीव विशेषज्ञ सावियो अल्वारेस, पर्यावरण विशेषज्ञ रंजन सरोदे, देहरादून स्थित वैज्ञानिक संस्थान के सहायक फैकल्टी डॉ. आलोक कुमार सिंह तथा वैज्ञानिक डॉ. आर. सुरेश कुमार शामिल हैं।
    विशेषज्ञों के अनुसार अध्ययन के दौरान हाथियों के आवास, उनके मूवमेंट पैटर्न, वन प्रबंधन की प्रभावशीलता और स्थानीय समुदायों के अनुभवों का समग्र विश्लेषण किया जाएगा। इस अध्ययन के आधार पर तैयार रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी जाएगी, जिससे प्रस्तावित लेमरू एलिफेंट रिजर्व के संरक्षण, प्रबंधन और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने की दिशा में प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके।

    15 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी पाली के राधा-कृष्ण धाम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 18 जुलाई से आहूत
    Next Article (कोरबा) चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली छात्रा की आरपीएफ जवानों ने बचाई जान

    Related Posts

    (कोरबा) बालको के समावेशी विकास मॉडल अंतर्गत 123 ग्रामो में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका को अनवरत मिल रहा बढ़ावा

    09/11/2026

    (कोरबा) राजीव गांधी जयंती पर कोरबा में कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    08/20/2026

    बालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका

    08/17/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/25/2026

    (कोरबा) कोरबा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी का पहिया उतरा पटरी से

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा टल गया। गेवरा…

    (कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई बाइक-युवक की मौत

    (कोरबा) अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के कारोबार से जुड़ी होने के आरोप में युवती रंगे हाथ गिरफ्तार

    (कोरबा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने ग्राम तुमान की जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.