Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली छात्रा की आरपीएफ जवानों ने बचाई जान
    कोरबा

    (कोरबा) चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली छात्रा की आरपीएफ जवानों ने बचाई जान

    By Vinod Mittal07/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * हसदेव एक्सप्रेस पकड़ने के दौरान घटित हुआ हादसा
    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा रेलवे स्टेशन पर चलती हसदेव एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक कॉलेज छात्रा का पैर फिसल गया। वह ट्रेन के पहिये के बेहद करीब पहुंच गई, लेकिन ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के दो जवानों ने तुरंत खींचकर उसकी जान बचा ली।
    जानकारी के अनुसार कोरबा से रायपुर जाने वाली हसदेव एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म से रवाना हो रही थी। इसी दौरान छात्रा ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पैर फिसलने से वह गेट पर लटक गई और पहिये के पास पहुंच गई। स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के हेड कांस्टेबल सुमीत श्रीवास्तव और एचसी ए.के. साहू ने घटना देखी। दोनों जवान तुरंत दौड़े और छात्रा को खींचकर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर ले आए। उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
    घटना के बाद लोको पायलट को सूचना देकर ट्रेन रोकी गई। पूछताछ में पता चला कि छात्रा कोरबा की रहने वाली है और रायपुर में पढ़ाई करती है। समझाइश देने के बाद उसे उसी ट्रेन में सुरक्षित रवाना किया गया।
    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आरपीएफ द्वारा यात्रियों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद कई यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंचते और चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने की कोशिश में हादसों का शिकार हो जाते हैं। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दोनों आरपीएफ जवानों की सूझबूझ और बहादुरी की सराहना की जा रही है।

    15 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) लेमरू एलिफेंट रिजर्व के अध्ययन में जुटी विशेषज्ञों की टीम
    Next Article (कोरबा) कोरबा पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल-पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

    Related Posts

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    07/30/2026

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    07/30/2026

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में विगत जून माह में संयंत्र सहायक 1…

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    (कोरबा) कटघोरा में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की सुविधा अंतर्गत डॉ. प्रिंस जैन देंगे अपनी सेवाएं

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.