Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) ग्राम जमनीमुड़ा में महिला मिली अपने घर में मृत

    (कोरबा) गुरसिया-जटगा मार्ग पर दमऊकुंडा के पास सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त-हादसे की आशंका

    (कोरबा) वार्ड-वार्ड पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रहीं बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्षा सोनी विकास झा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) निबंध और क्विज प्रतियोगिता से लोकतंत्र की पाठशाला में शामिल होंगे विद्यार्थी
    कोरबा

    (कोरबा) निबंध और क्विज प्रतियोगिता से लोकतंत्र की पाठशाला में शामिल होंगे विद्यार्थी

    By Vinod Mittal11/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * मतदाता सूची की शुद्धता, मतदान प्रक्रिया, ईवीएम और वीवीपैट पर होगी प्रतियोगिता
    * 20 नवंबर तक घोषित होंगे परिणाम
    कोरबा (मंथन) मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में विशेष पहल की जा रही है। इसके तहत शासकीय और अशासकीय विद्यालयो तथा महाविद्यालयों में गठित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के माध्यम से निबंध और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं का आयोजन 2 से 20 नवंबर तक चरणबद्ध तरीके से विद्यालय, महाविद्यालय, विधानसभा और जिला स्तर पर होगा।
    भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देश पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी माधुरी सोम ठाकुर के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं और युवाओं को मतदाता अधिकारों तथा निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थी हिंदी अथवा अंग्रेजी किसी भी भाषा में प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। निबंध प्रतियोगिता के लिए शुद्ध मतदाता सूची का महत्व और मतदान का महत्व विषय निर्धारित किए गए हैं। वहीं क्विज प्रतियोगिता में मतदाता सूची तैयार करने, ईवीएम-वीवीपैट, मतदान और मतगणना प्रक्रिया से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
    * तीन चरणों में होगा आयोजन
    विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं 5 नवंबर तक पूरी की जाएंगी। प्रत्येक संस्थान से चयनित दो विद्यार्थी विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता 10 से 13 नवंबर तक आयोजित होगी। यहां से चयनित 10 विद्यार्थी 16 से 18 नवंबर तक  जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जिला स्तर पर शीर्ष 10 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 20 नवंबर तक परिणाम घोषित कर प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। सभी संस्थानों के प्राचार्यों और ईएलसी नोडल अधिकारियों को 5 नवंबर तक प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेता विद्यार्थियों की जानकारी, मोबाइल नंबर, संक्षिप्त प्रतिवेदन तथा दो-तीन फोटो या वीडियो क्लिप भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

    05 नवंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जल्द खुलेगा कुचेना अंडरब्रिज का रास्ता
    Next Article (कोरबा) उमेंदीभाठा-दर्री सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग

    Related Posts

    (कोरबा) ग्राम जमनीमुड़ा में महिला मिली अपने घर में मृत

    11/06/2026

    (कोरबा) गुरसिया-जटगा मार्ग पर दमऊकुंडा के पास सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त-हादसे की आशंका

    11/06/2026

    (कोरबा) वार्ड-वार्ड पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रहीं बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्षा सोनी विकास झा

    11/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026162 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026144 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202690 Views
    Don't Miss
    कोरबा 11/06/2026

    (कोरबा) ग्राम जमनीमुड़ा में महिला मिली अपने घर में मृत

    * सिर पर चोट के निशान * ईंट के टुकड़े मिले * डॉग स्क्वायड को…

    (कोरबा) गुरसिया-जटगा मार्ग पर दमऊकुंडा के पास सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त-हादसे की आशंका

    (कोरबा) वार्ड-वार्ड पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रहीं बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्षा सोनी विकास झा

    (कोरबा) दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूटने के आरोप में गिरफ्तार-2 नाबालिग साथी भी पकड़ाए

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.