Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) ग्राम जमनीमुड़ा में महिला मिली अपने घर में मृत

    (कोरबा) गुरसिया-जटगा मार्ग पर दमऊकुंडा के पास सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त-हादसे की आशंका

    (कोरबा) वार्ड-वार्ड पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रहीं बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्षा सोनी विकास झा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जल्द खुलेगा कुचेना अंडरब्रिज का रास्ता
    कोरबा

    (कोरबा) जल्द खुलेगा कुचेना अंडरब्रिज का रास्ता

    By Vinod Mittal11/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जनआक्रोश के आगे झुकी निर्माण कंपनी
    * बिना सूचना मार्ग बंद करने पर विहिप जिलाध्यक्ष ने ठेकेदार को लगाई फटकार
    * 3 से 4 दिन में चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी होगी बहाल
    कोरबा (मंथन) दीपावली पर्व के ऐन मौके पर कुचेना रेलवे अंडरब्रिज मार्ग को बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बंद करना निर्माण एजेंसी को भारी पड़ गया। आम लोगों की परेशानी और बढ़ते जनआक्रोश के बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह तथा क्षेत्रीय पार्षदों के कड़े विरोध के बाद आखिरकार निर्माण कंपनी और ठेकेदार को बैकफुट पर आना पड़ा। प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि अगले 24 घंटे के भीतर दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए सुरक्षित वैकल्पिक रास्ता तैयार कर दिया जाएगा। वहीं, तीन से चार दिनों में चारपहिया वाहनों के लिए भी मार्ग खोल दिया जाएगा।
    जानकारी के अनुसार निर्माण एजेंसी ने बिना किसी पूर्व मुनादी या सूचना के कुचेना रेलवे अंडरब्रिज मार्ग पर बैरिकेड लगाकर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया था। इससे रोजाना इस मार्ग का इस्तेमाल करने वाले सैकड़ों लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। दीपावली के त्यौहार पर मुख्य मार्ग बंद होने से लोगों को चार से पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा था। इसका असर स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा था। घुमावदार वैकल्पिक रास्तों से दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई थी।
    मामले की जानकारी मिलते ही विहिप जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह, क्षेत्रीय पार्षद प्रेम साहू और आरती लखन सिंह स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित ठेकेदार और निर्माण कंपनी के अधिकारियों को तलब कर अचानक रास्ता बंद करने पर कड़ी नाराजगी जताई। अमरजीत सिंह ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि त्योहार के समय बिना पूर्व सूचना आम जनता को परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि तत्काल आवागमन की व्यवस्था नहीं की गई तो निर्माण कार्य बंद करा दिया जाएगा। विरोध और ग्रामीणों के आक्रोश के बाद कंपनी प्रबंधन ने लिखित सहमति देकर 24 घंटे में दोपहिया वाहनों के लिए रास्ता उपलब्ध कराने तथा तीन से चार दिनों में चारपहिया वाहनों का आवागमन बहाल करने का भरोसा दिया। आश्वासन के बाद फिलहाल विरोध शांत हुआ है। हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में मार्ग नहीं खुला तो आंदोलन किया जाएगा।

    05 नवंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 3.85 लाख रुपये की ठगी
    Next Article (कोरबा) निबंध और क्विज प्रतियोगिता से लोकतंत्र की पाठशाला में शामिल होंगे विद्यार्थी

    Related Posts

    (कोरबा) ग्राम जमनीमुड़ा में महिला मिली अपने घर में मृत

    11/06/2026

    (कोरबा) गुरसिया-जटगा मार्ग पर दमऊकुंडा के पास सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त-हादसे की आशंका

    11/06/2026

    (कोरबा) वार्ड-वार्ड पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रहीं बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्षा सोनी विकास झा

    11/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026162 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026144 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202690 Views
    Don't Miss
    कोरबा 11/06/2026

    (कोरबा) ग्राम जमनीमुड़ा में महिला मिली अपने घर में मृत

    * सिर पर चोट के निशान * ईंट के टुकड़े मिले * डॉग स्क्वायड को…

    (कोरबा) गुरसिया-जटगा मार्ग पर दमऊकुंडा के पास सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त-हादसे की आशंका

    (कोरबा) वार्ड-वार्ड पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रहीं बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्षा सोनी विकास झा

    (कोरबा) दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूटने के आरोप में गिरफ्तार-2 नाबालिग साथी भी पकड़ाए

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.