* अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाये-श्रीमती खुशबू आशीष अग्रवाल
कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्राम मड़वारानी अंतर्गत संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण अभियान के तहत विद्यालय के छात्रों द्वारा 150 छायादार एवं फलदार पौधे लगाये गये।
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की उप प्राचार्या श्रीमती मनोरमा शर्मा, एकेडमिक हेड सुभाषचंद्र अनंत नेछात्रो को वृक्षारोपण अभियान के संदर्भ में संक्षिप्त जानकारी देते हुये पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधो´ के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरमेन श्रीमती खूशबु आशीष अग्रवाल ने विद्यालय के छात्रों को कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रो के समान होता है। हमें अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। यही हमारी ओर से धरती माता को उपहार होगा।
इस पर विद्यालय के फाउंडर चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल ने वृक्षारोपण अभियान की सफलता के लिए सभी को बधाईयाॅ प्रेषित करते हुये कहा कि हमारा कर्तव्य सिर्फ पौधे लगाने तक ही सीमित नही है, बल्कि हमारा कर्तव्य है कि हम उस लगाये हुये पौधे की सुरक्षा, देखभाल भी करे, तभी यह अभियान सार्थक होगा। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्रगण उपस्थित रहे।
26 अगस्त / मंथन मित्तल





