* लांजीगढ़ से कोरबा तक एलुमिना ट्रांसपोर्टेशन होगा और मजबूत
* स्मेल्टर ऑपरेशन्स के लिए बढ़ेगी सप्लाई रिलायबिलिटी
कोरबा (मंथन) भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी एलुमिना सप्लाई चैन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने अपने रेलवे यार्ड में दूसरा बोगी टैंक एलुमिना पाउडर (बीटीएपी) रेलवे रेक शामिल किया है। इससे ओडिशा के लांजीगढ़ से कोरबा स्थित बालको के स्मेलटर्स तक एलुमिना की आवाजाही को अधिक भरोसेमंद और सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।
बालको के लिए यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि एलुमिना, एल्युमीनियम प्रोडक्शन प्रोसेस में एक प्रमुख रॉ मटेरियल है। इसकी निरंतर और समयबद्ध उपलब्धता स्मेल्टर ऑपरेशन्स की एफिशिएंसी के लिए महत्वपूर्ण होती है।
16 अगस्त / मंथन मित्तल





